भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : दूसरे दिन भारत को 262 रन की बढ़त, इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 209 रन बनाए

लीड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम 471 रन बनाकर आउट हो गई। यशस्वी, शुभमन और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत किया। वहीं इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट झटके। उधर इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए। फिलहाल भारत के पास 262 रन की बढ़त है।

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन के खेल में रन के लिए दौड़ते खिलाड़ी।

लीड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम 471 रन बनाकर आउट हो गई। यशस्वी, शुभमन और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत किया। वहीं इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट झटके। उधर इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए। फिलहाल भारत के पास 262 रन की बढ़त है।

भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (20 जून) से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट का शनिवार (21 जून) को दूसरे दिन भारत लंच ब्रेक के बाद 471 रन पर आउट हो गया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 49 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। भारत 262 रन से आगे।

ओली पोप और हैरी ब्रूक क्रीज पर

ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर। बेन डकेट 62 और जो रूट 28 रन बनाकर आउट हुए। जैक क्राली चार रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए तीनों विकेट जसप्रीत बूमरा ने लिए। फिलहाल टेस्ट मैच बराबरी पर है। अगर दिन के आखिरी ओवर में बूमरा की गेंद नो बॉल न हुई होती तो ब्रूक आउट हो गए होते तो भारत का पलड़ा भारी होता।

भारतीय खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

लीड़स टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने वापसी की। पहले सत्र में भारत के चार विकेट गिरे और 95 रन बने। लंच ब्रेक के बाद भारतीय टीम 113 ओवर में 471 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने 41 रन पर आखिरी सात विकेट गंवाए। लीड्स में बादल छाने के बाद गेंद स्वींग होना शुरू हो गई। इसके बाद जोश टंग ने कहर बरपा दिया। उसने चार विकेट लिए। कप्तान स्टोक्स ने भी चार विकेट झटके।

यशस्वी और राहुल ने दिलाई मजबूत शुरूआत

पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। यशस्वी और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करके भारत को मजबूत शुरूआत दिलाई। लंच के ठीक पहले केएल राहुल 42 और सांई सुदर्शन बगैर खाता खोले आउट हो गए। उसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी के बीच 129 रन की साझेदारी हुई।

जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट चटकाए

जायसवाल 127 रन बनाकर तीसरे सत्र में आउट हुए। इसके बाद गिल और पंत ने 209 रन की साझेदारी की। गिल 147 रन बनाकर आउट हुए। आठ साल बाद भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले करुण नायर खाता नहीं खोल पाए। ऋषभ पंत 134 और शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बूमरा बगैर खाता खोले, रवींद्र जडेजा 11 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट चटकाए। ब्रायडन और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट लिए।

लीड्स टेस्ट का दूसरे दिन का खेल समाप्त

लीड्स टेस्ट का दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैड ने 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत 262 रन से आगे है। ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। भारत के लिए तीनों विकेट जसप्रीत बूमरा ने लिए।