
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के मैदान पर चल रहे टेस्ट का तीसरा दिन भारत के नाम रहा। रविवार के दिन इंग्लैंड की टीम 100.4 ओवर में 465 रन बनाकर आउट हो गई। भारत को 6 रन की बढ़त मिली। हैरी ब्रूक 99 पर आउट हुए। ओली पोप ने शतक और बेन डकेट ने अर्धशतक जड़ा। पहली पारी में 471 रन पर आउट होने के बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में 23.5 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाए। कुल बढ़त 96 रन की हुई।
वहीं दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए ओली पोप और हैरी ब्रूक नाबाद पवेलियन वापस लौटे हैं। भारत के लिए इंग्लैंड की पारी में तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह का नाम रहा। इससे पहले टीम इंडिया की पारी 471 रन पर सिमटी थी।
ऐसा रहा हेडिंग्ले टेस्ट मैच का दूसरा दिन
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारत के 471 रन के जवाब में 209 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ओली पोप 100 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं जबकि हैरी ब्रूक खाता नहीं खुला है। इस तरह दूसरे दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड से अभी 262 रन आगे है।
पोप ने लगाया शतक और रूट आउट
इंग्लैंड के लिए 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओली पोप ने शतक पूरा किया। यह टेस्ट में उनका 9वां और भारत के खिलाफ दूसरा शतक है। इंग्लैंड की टीम इसकी खुशी ही मना पाती कि अगली गेंद पर जो रूट आउट हो गए। उनका विकेट भी जसप्रीत बुमराह को मिला। इंग्लैंड का स्कोर 47वें ओवर में 3 विकेट पर 206 रन है।
इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार
इंग्लैंड की टीम का स्कोर 150 रनों के पार पहुंच गया है। डकेट के आउट होने के बाद जो रूट क्रीज पर उतरे। वह खुलकर नहीं खेल पा रहे। एक बार तो अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया था लेकिन डीआरएस ने बचा लिया। 39वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 157 रन है। पोप 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। रूट के बल्ले से 13 रन निकले हैं।
जसप्रीत बुमराह ने साझेदारी तोड़ी
भारतीय टीम ने आखिरकार इंग्लैंड का दूसरा विकेट ले लिया है। जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट और ओली पोप की साझेदारी तोड़ी। राउंड द विकेट से बुमराह ने डकेट को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 94 गेंद पर 62 रनों की पारी खेली। 29 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 126 रन बनाए। पोप का साथ देने के लिए जो रूट उतरे हैं।
ओली पोप की फिफ्टी भी पूरी
बेन डकेट के बाद इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप की फिफ्टी भी पूरी हो गई है। तीसरे सेशन में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर वह अर्धशतक तक पहुंचे। 27 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 117 रन है। पोप 53 जबकि डकेट 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया के पास अभी भी 354 रनों की बढ़त है।
दूसरे सेशन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड 107/1
भारत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने दूसरे सेशन की समाप्ति तक 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड शुरुआत खराब रही थी और पहले ही ओवर में उसने जैक क्राउली का विकेट गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने पारी को संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। टी ब्रेक तक बेन डकेट 53 और पोप 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के पास अभी 364 रनों की लीड है।











