
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद, भारत ने पलटवार किया है। भारत ने नए अमेरिकी हथियार और विमान खरीदने की योजना को रोक दिया है। इतना ही नहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा भी रद्द कर दी गई है।
रॉयटर्स के सूत्रों की मानें तो राजनाथ सिंह का अमेरिका की यात्रा रद्द कर दी गई है। ट्रंप ने 6 अगस्त को भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने की सजा के तौर पर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इससे भारतीय निर्यात पर कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया। ये किसी भी अमेरिकी व्यापारिक साझेदार के लिए सबसे अधिक है।
ट्रंप का रहा फैसला बदलने का इतिहास
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ पर तेजी से अपना रुख बदलने का इतिहास रहा है। वहीं, भारत ने कहा है कि वह वाशिंगटन के साथ बातचीत में सक्रिय रूप से शामिल है। एक सूत्र ने कहा कि भारत के टैरिफ और द्विपक्षीय संबंधों की दिशा स्पष्ट होने के बाद रक्षा खरीद आगे बढ़ सकती है, लेकिन ‘उम्मीद के मुताबिक उतनी जल्दी नहीं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आईईडी से धमाका, मेजर सहित तीन सैनिक मारे गए, बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
रक्षा मंत्रालय और पेटांगन खामोश
इस खबर पर भारत के रक्षा मंत्रालय और पेंटागन ने रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया। हाल के वर्षों में अमेरिका के साथ घनिष्ठ साझेदारी बनाने वाले भारत ने कहा है कि उसे अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। वाशिंगटन और उसके यूरोपीय सहयोगी जब भी उनके हित में हों, मास्को के साथ व्यापार जारी रखते हैं।
पहली रिपोर्ट में किया था दावा
रॉयटर्स ने ही पहली बार रिपोर्ट कर कहा था कि कि टैरिफ के कारण जनरल डायनेमिक्स लैंड सिस्टम्स की तरफ से निर्मित स्ट्राइकर लड़ाकू वाहनों और रेथियॉन व लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों की भारत द्वारा खरीद पर चर्चा स्थगित कर दी गई है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











