
Blast in Pakistan:पाकिस्तान में सेना पर एक और हमले का मामला सामने आया है। इस ब्लास्ट में पाकिस्तान सेना के मेजर समेत तीन सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी। तीन अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
बलूच विद्रोहियों ने मंगलवार रात आइइडी हमले में एक मेजर समेत तीन पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी। तीन अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान हो गई है। सेना के उच्च अधिकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सेना के वाहन को आईईडी ब्लास्ट से बनाना शिकार
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने देर रात सेना के व्हीकल को निशाना बनाया और इसके लिए आईईडी बम का इस्तेमाल किया। इससे भीषण ब्लास्ट हुआ। इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस के अनुसार यह एक आतंकी हमला था।
हमले में मारे गए सैनिकों की हुई पहचान
Blast in Pakistan: घटना स्थानीय समयानुसार रात लगभग 8:00 बजे हुई। एक बुलेटप्रूफ सैन्य वाहन पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) से हमला किया गया। हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान मेजर रिजवान, नायब सूबेदार अमीन और लांस नायक यूनिस के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े: गुजरात हाईकोर्ट ने बीमार आसाराम बापू की अस्थायी जमानत 21 अगस्त तक बढ़ाई, डाक्टर बोले- हालत है गंभीर
पाकिस्तानी सेना ने अभी नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
बीएलए प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि समूह ने इलाके में एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान चलाया गया। मेजर रिजवान के काफिले को निशाना बनाने के लिए रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित आइईडी का इस्तेमाल किया गया था। पाकिस्तानी सेना ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।
बीते 20 दिनों में हो चुके हैं कई हमले
द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, जुलाई के मध्य से अलग-अलग घटनाओं में मेजर रैंक के चार सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को लगातार निशाना बनाना इस बात का संकेत है कि बलूच विद्रोही ने संचालनात्मक और खुफिया क्षमताएं बढ़ा ली हैं। हमलों का उद्देश्य पाकिस्तानी सेना पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02










