गुजरात हाईकोर्ट ने बीमार आसाराम बापू की अस्थायी जमानत 21 अगस्त तक बढ़ाई, डाक्टर बोले- हालत है गंभीर

Asharam bapu in icu: गुजरात हाई कोर्ट ने सात अगस्त को आसाराम बापू की अंतरिम जमानत 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। 2013 के दुष्कर्म मामले में उम्रकैद काट रहे आसाराम को पहले तीन जुलाई को एक महीने की जमानत मिली थी। डाक्टरों का कहना है कि वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत नाजुक है।

दुष्कर्म के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू की फाइल फोटो।

Asharam bapu in icu: गुजरात हाई कोर्ट ने सात अगस्त को आसाराम बापू की अंतरिम जमानत 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। 2013 के दुष्कर्म मामले में उम्रकैद काट रहे आसाराम को पहले तीन जुलाई को एक महीने की जमानत मिली थी। डाक्टरों का कहना है कि वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत नाजुक है।

इंदौर के अस्पताल में आइसीयू में भर्ती है आसाराम

Asharam bapu in icu: न्यायमूर्ति इलेश वोरा और न्यायमूर्ति पीएम रावल की पीठ ने चिकित्सा आधार पर आसाराम की अस्थायी जमानत 21 अगस्त तक बढ़ा दी। पीठ ने कहा कि आसाराम एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है।

तीसरी बार अस्थायी जमानत मिली

अदालत ने आसाराम को तीसरी बार अस्थायी जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा 30 जुलाई को पारित आदेश का उल्लेख किया, जिसमें उसे मुख्य रूप से सेहत के आधार पर अस्थायी जमानत की मियाद बढ़ाने के लिए हाई कोर्ट का रुख करने की छूट दी गई थी।

चिकित्सक का कहना है कि उसकी हालत गंभीर

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, कि याचिकाकर्ता फिलहाल इंदौर के जुपिटर अस्पताल के आइसीयू में है और चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार, उसमें ट्रोपोनिन का स्तर बहुत अधिक पाया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सक का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें: यूपी में योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया तोहफा, रोडवेज व इलेक्ट्रिक बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा

21 अगस्त तक बढ़ाई जमानत

ऐसी परिस्थितियों में इस आवेदन के लंबित रहने तक पूर्व में दी गई अस्थायी जमानत उन्हीं शर्तों पर 21 अगस्त तक बढ़ाई जाती है। इससे पहले अदालत ने उसे सात जुलाई तक अंतरिम राहत दी थी और फिर एक महीने के लिए यह राहत बढ़ा दी थी।

कोर्ट ने मांगी डॉक्टर की रिपोर्ट

सुनवाई में राज्य सरकार के वकील ने बताया कि जुलाई में आसाराम को दिल से जुड़ी तकलीफ हुई थी और उसका डॉक्टरी प्रमाण भी दिया गया है। अभी 14 अगस्त तक बढ़ा दीजिए, तब तक मैं दोनों अस्पतालों से रिपोर्ट की पुष्टि करवा लूंगा। लेकिन कोर्ट ने कहा कि वे 21 अगस्त तक जमानत बढ़ाएंगे।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02