Israel Gaza Hamas Palestine Attack British PM Sunak Reaches Israel Will Meet Benjamin Netanyahu

[ad_1]

Israel Palestine Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक गुरुवार (18 अक्टूबर) को इजरायल पहुंचे. सुनक ने इजरायल पहुंच खुद इस बात की जानकारी दी. उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की.

बता दें कि ऋषि सुनक तीन दिन के भीतर इजरायल जाने वाले वो तीसरे बड़े नेता हैं. इससे पहले जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इजरायल जा चुके हैं.  

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं इजरायल में हूं, यह राष्ट्र शोक में है. मैं आपके साथ दु:खी हूं और आतंकवाद जैसी बुराई के खिलाफ आपके साथ खड़ा हूं. 

‘आतंकवाद के एक अकथनीय भयानक कृत्य’ का सामना करना पड़ा
उन्होंने कहा कि इजरायल को ‘आतंकवाद के एक अकथनीय भयानक कृत्य’ का सामना करना पड़ा है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के साथ बैठक के बाद ऋषि सुनक ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप जानें कि यूनाइटेड किंगडम और मैं आपके साथ खड़े हैं.’

‘गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा को खोलने पर बल दे रहा ब्रिेटेन’
उन्होंने आगे कहा कि हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद से क्षेत्र में व्यापक संघर्ष को रोकने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इजरायल में करीब 1400 लोगों की मौत हो चुकी है. ब्रिटेन गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा को खोलने पर जोर दे रहा है ताकि विदेशी नागरिकों को अंदर आने और वहां से निकलने में मदद मिल सके.

‘मिस्र 20 ट्रकों तक क्रॉसिंग खोलने पर हुआ सहमत’
बुधवार (18 अक्टूबर) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की यात्रा के बाद इजरायल ने कहा कि वह गाजा में सीमित मानवीय सहायता की अनुमति देने पर सहमत हुआ है. बाइडेन ने कहा कि मिस्र 20 ट्रकों तक क्रॉसिंग खोलने पर सहमत हुआ है. सुनक ने मध्य पूर्व के लिए रवाना होने से पहले कहा कि मंगलवार (17 अक्टूबर) को गाजा के अल-अहली अस्पताल में हुए विस्फोट में सैकड़ों लोग मारे गए. ऐसे में अब विश्व नेताओं को एकजुट होकर संघर्ष को बढ़ने से रोकना होगा.

ये भी पढ़ें: US Russia Tension: पुतिन ने ब्लैक सी में उतारी किंजल हाइपरसोनिक मिसाइल, बाइडेन के इजरायल दौरे के बाद अमेरिका पर भड़के रूसी राष्ट्रपति

 



[ad_2]