Israel Gaza Hamas Palestine Attack IDF Says It Captured A Hamas Stronghold In The Northern Gaza

[ad_1]

Israel Hamas War: इजरायल हमास के बीच जारी जंग को आज (7 नवंबर) एक महीने पूरे हो गए. इस बीच इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया है. इजरायली सेना ने दावा किया है कि इजरायल डिफेन्स फ़ोर्स (आईडीएफ़) के सैनिकों ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के एक मज़बूत गढ़ पर कब्जा कर लिया है.

इजरायल डिफेन्स फ़ोर्स ने कहा कि गढ़ में ऑपरेशन के दौरान एंटी-टैंक मिसाइलें और लांचर, हथियार और विभिन्न खुफिया सामग्री पाई गईं. इतना ही नहीं, सेना को यहां से खुफिया जानकारियां भी मिली हैं.  इसके अलावा, इजरायली नौसेना ने कुछ ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया है, जहां से हमास अपना ख़ुफ़िया और तकनीकी नेटवर्क चला रहा था. 

गाजा में अस्पतालों के बारे में झूठ फैला रहा इजरायल 

आईडीएफ़ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने बताया कि  उसके सैनिकों ने अल क़ुद्स अस्पताल के पास एक इमारत में छुपे हुए हमास लड़ाकों को देखा. इस इमारत को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों के बाद धमाके हुए जिनसे पता चलता है कि यहां हथियारों का भंडार था.इज़रायली सेना के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं है. उधर, हमास ने इजरायल पर गाजा में अस्पतालों के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया है और संयुक्त राष्ट्र से चिकित्सा सुविधाओं का दौरा करने और सच्चाई का पता लगाने का आह्वान किया है.

नेतन्याहू ने दिखाया थोड़ा रहम 

गौरतलब है कि इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने थोड़ी नरमी बरती है. हालांकि उन्होंने संघर्षविराम की मांगों को फिर से ख़ारिज किया है. उन्होंने ये कहा है कि मानवीय आधार पर संघर्ष में अल्पविराम लागू किया जा सकता है ताकि राहत सामग्री को ग़ज़ा में आने दिया जाए और बंधकों को निकाला जा सके.

इजरायल हमास युद्ध को एक महीने पूरे 

बता दें कि आज से ठीक एक महीने पहले सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल पर धावा बोल दिया था. इस हमले में कुल 1400 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोगों को हमास ने बंधक बनाया था.जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायली सेना हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रही है. गाजा में हमास के संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में मरने वालों की संख्या 10 हज़ार से अधिक हो चुकी है, जिसमें 4,100 से अधिक बच्चे शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: जंग के बीच इजरायल कर रहा कामगारों की तलाश, भारत के साथ चल रही बातचीत

[ad_2]