Israel Gaza Hamas Palestine Attack Russia Wagner Group To Send Advanced Missiles To Hezbollah

[ad_1]

Israel Palestine Attack: इजरायल- हमास युद्ध के बीच अमेरिकी खुफिया विभाग ने रूस की प्राइवेट आर्मी मानी जाने वाली वैगनर समूह को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, अमेरिकी खुफिया विभाग का दावा है कि लेबनानी मिलिशिया समूह की इजरायल के साथ झड़प के बाद वैगनर समूह हिजबुल्लाह के लिए एक उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली देने की तैयारी कर रहा है.

न्यूयॉर्क पोस्ट ने वॉल स्ट्रीट का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिकी अधिकारी वर्तमान में SA -22 की संभावित डिलीवरी पर वैगनर ग्रुप और लेबनान के हमास-समर्थक मिलिशिया के बीच चर्चा की निगरानी कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, SA-22 प्रणाली को पैंटिर-S1 के नाम से भी जाना जाता है, यह रूस में निर्मित ट्रक पर लगी जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल और विमान भेदी तोपखाने हथियार प्रणाली है. 

लेबनानी सीमा पर संघर्ष तेज 

बता दें कि इस हथियार का इस्तेमाल रूसी-यूक्रेन युद्ध में भी किया जा चुका है. और अब इसे इजरायल के हवाई हमलों के खिलाफ ईरान समर्थित मिलिशिया समूह द्वारा मध्य पूर्व में तैनात किया जा सकता था. गौरतलब है कि इजरायल-हमास युद्ध के साथ साथ लेबनानी सीमा पर इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है. 

जल्द होगी डिलीवरी 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, SA-22 को अभी तक वैगनर समूह ने लेबनान को नहीं दिया है लेकिन रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि हिजबुल्लाह और वैगनर के कुछ कर्मी वर्तमान में सीरिया में तैनात हैं. ऐसे में जल्द ही डिलीवरी हो सकती है. इसके साथ ही, इस बात पर भी आशंका जाहिर की गई है कि गाजा में इजरायल के हवाई हमलों के खिलाफ लड़ने में हमास की मदद के लिए हथियार को लेबनान से गाजा ले जाया जा सकता है. उधर, रूसी अधिकारियों ने भी वैगनर और हिजबुल्लाह के बीच कथित चर्चा पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. 

ये भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा शहर को घेरा, जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दूसरी बार करेंगे मध्य पूर्व का दौरा

[ad_2]