Israel Gaza Hamas Palestine Attack Video Viral From Israel Hamas Killed Girl Infront Of Family Said She Went To Heav

[ad_1]

Israel Palestine Attack: इजराइल और हमास की जंग के बीच कई खौफनाक वीडियो सामने आए हैं जो पूरी दुनिया को झकझोर देने वाले हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें हमास के लड़ाकों ने मां-बाप और भाइयों के सामने एक लड़की को बर्बर तरीके से मार दिया और जश्न में नारेबाजी करते हुए यह कहते देखे गए, “जन्नत चली गई.”

दिल दहलाने वाले इस वीडियो में दिख रहा है कि जब इजराइली लड़की को मौत के घाट उतारा जा रहा है तो सामने ही उसके दो छोटे भाई डर के मारे चीख-चिल्ला रहे हैं और मां-बाप हमास लड़ाकों के बंधन में जिगर के टुकड़े का कत्लेआम होते देख दर्द से छटपटा रहे हैं.

इजराइली पत्रकार ने शेयर किया है वीडियो

मानवता को शर्मसार करने वाले इस कृत्य का वीडियो इजराइल के पत्रकार हनन्या नफ्ताली ने शेयर किया है, जिसे बड़े पैमाने पर लोग शेयर कर रहे हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए अपने वीडियो के साथ इजराइली पत्रकार ने लिखा है, “इजराइली परिवारों को हमास के आतंकवादियों (लड़ाकों) ने बंधक बना लिया है. जरा उनके (बंधकों) के चेहरों को देखो. यह मानवता के खिलाफ अपराध है. मैं विश्व नेताओं से कार्रवाई करने की मांग करता हूं.” 

वीडियो में हैं खौफनाक दृश्य

वीडियो में छोटे बच्चों को सहमे और रोते हुए सुना जा सकता है क्योंकि पास से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जबकि उन्हें बंधक बनाकर बैठा हमलावर जश्न मनाते हुए नारेबाजी कर रहा है. अपने सामने बहन की हत्या होते देख दो भाइयों में से छोटा भाई कहता है, “उसे छोड़ दो, जाने दो.” इस पर हमलावर हंसते हुए नारेबाजी करता है और जश्न मनाते हुए कहता है, “आराम करो, वह जन्नत चली गई.”

मां ने कहा- एक और जिंदगी नहीं खो सकती

इधर हमलावरों की इस बर्बरता को देख लड़की की मां बाकी दोनों बच्चों को पास आने के लिए कहती हुई दिखाई देती है और कहती है, “मैं अब एक और जिंदगी नहीं खो सकती.” सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर हर किसी का दिल कांपा जा रहा है. बता दें कि इजराइल और हमास जंग के बीच पोप फ्रांसिस ने शांति का आह्वान किया है और कहा है कि “आतंकवाद और युद्ध से कोई समाधान नहीं निकलता.”

 ये भी पढ़ें: Hamas Attack On Israel: हमास के हमले की पर्ल हार्बर अटैक से हो रही तुलना, इजराइल की खुफिया एजेंसियों पर खड़े हुए सवाल

[ad_2]