Israel-Hamas Palestine War US Secretary Antony Blinken Address UNSC Meeting Says All Types Of Terrorist Acts Illegal Unjustified

[ad_1]

Antony Blinken on Israel-Hamas Attack: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार (24 अक्‍टूबर) को कहा कि सभी तरह के आतंकी कृत्य गैर-कानूनी और अनुचित हैं, चाहे ये लश्कर-ए-तैयबा या हमास की तरफ से मुंबई अथवा किबुत्ज बेरी में अंजाम दिया जाए. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, हमास आतंकवादियों की ओर से इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले के बाद पश्चिम एशिया की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने यह टिप्पणी की.  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, इजरायल-गाजा संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “आतंकवादी हमले चाहे आईएसआईएस ने किए हों, बोको हराम, लश्कर ए तैयबा, या हमास ने, कोई उच‍ित नहीं हैं. चाहे पीड़ितों को उनकी आस्था, जातीयता, राष्ट्रीयता या किसी अन्य कारण से निशाना बनाया गया हो. 

‘हमास या ऐसे भयानक कृत्‍यों को अंजाम देने वाले देशों की निंदा करें’ 

उन्‍होंने कहा, ‘इस परिषद की जिम्मेदारी है कि हमास या ऐसे भयानक कृत्यों को अंजाम देने वाले किसी भी अन्य आतंकवादी समूह को हथियार, धन और प्रशिक्षण देने वाले सदस्य देशों की निंदा करें. 

‘हमास ने 7 अक्टूबर को 1,400 से अधिक लोगों की हत्या की’ 

ब्‍ल‍िंकन ने यह भी कहा, ‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 7 अक्टूबर को हमास ने जिन 1,400 से अधिक लोगों की हत्या की, उनमें 30 से अधिक संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के नागरिक थे. पीड़ितों में कम से कम 33 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं… जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने इस संकट की शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया है. इजरायल के पास अपनी रक्षा करने का अधिकार है, वास्तव में दायित्व भी है. 

यह भी पढ़ें: इजरायल हमलों से गाजा में तबाही का मंजर! पूरा का पूरा पर‍िवार तबाह…शोक मनाने को नहीं बचा कोई



[ad_2]