Israel Hamas War Ceasefire Bezalel Smotrich Opposes Exchange Of 50 Hostages From Gaza Strip

[ad_1]

Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्विर ने बुधवार (22 नवंबर) को हमास के साथ बंधकों की अदला-बदली के कैबिनेट के फैसले का विरोध किया. इजरायल सरकार के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दोनों मंत्रियों ने बंधक सौदे पर विरोध जताया है.

वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच पर उठाए सवाल

बिना विभाग के मंत्री और सशस्त्र बलों के पूर्व प्रमुख बेनी गैंट्ज ने स्मोट्रिच के विरोध पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या उन्हें इजरायल के युद्ध मंत्रिमंडल की तुलना में हमास नेतृत्व पर अधिक भरोसा है?

बुधवार सुबह तक चली कैबिनेट बैठक में लिकुड पार्टी के मंत्रियों ने भी बेन ग्विर का विरोध किया और हिब्रू मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बेन ग्विर और लिकुड पार्टी के मंत्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. बेन ग्विर ने कैबिनेट से कहा है कि इस फैसले से पीढ़ियों तक नुकसान हो सकता है और आने वाले कई दशकों तक देश को नुकसान हो सकता है.

चार दिनों तक युद्धविराम पर सहमति

बंधकों और लापता परिवार मंच की ओर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाने और इजरायल सरकार पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के साथ महिलाओं और बच्चों सहित 50 बंधकों की रिहाई के बदले में चार दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत होने के अलावा कोई समाधान नहीं था. सूत्रों ने बताया कि इजराइल की जेलों में बंद कुल 300 फिलिस्तीनी कैदियों को भी गुरुवार से रिहा कर दिया जाएगा. 

हमास कई बंधकों को अपने साथ ले गया गाजा

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस जंग में मध्यस्थता करवा रहे कतर, अमेरिका, इजरायल और हमास के अधिकारियों ने कहा कि शांति के लिए समझौते की बहुत ज्यादा जरूरत है. इजरायल सरकार के अनुसार 7 अक्टूबर को हमला कर हमास कई बंधकों को अपने साथ गाजा पट्टी लेकर चला गया था.

ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: हमास के लड़ाकों ने मस्जिद को बनाया आतंक का अड्डा! गाजा में मिला हथियार समेत रॉकेट बनाने का सामान, वीडियो वायरल

[ad_2]