Israel Hamas War Fauda Netflix Web Series Crew Member Matan Meir Dies In Gaza Social Media

[ad_1]

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के युद्ध को 37 दिन बीत गए हैं. वहीं दूसरी ओर इजरायली नेटफ्लिक्स के शो ‘फौदा’ के क्रू मेंबर की गाजा में हमास से लड़ते वक्त जान चली गई. इस बारे में फौदा सीरीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ ने जानकारी दी. क्रू मेंबर का नाम मातन मीर बताया जा रहा है, जिनकी मौत गाजा में युद्ध लड़ते समय हुई. 

‘फौदा’ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- ‘हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि हमारी फौदा फैमिली मेंबर में से एक, मातन मीर की गाजा में युद्ध लड़ते हुए मौत हो गई. मातन मीर टीम के एक अहम सदस्य थे. इस क्षति के बारे में सुनने के बाद फौदा की कास्ट और क्रू मेंबर सभी दुखी हैं. हम मातन के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. 

मातन मीर की उस दौरान मौत हुई जब वो शुक्रवार को उत्तरी गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे थे. फौदा एक इजरायली टेलीविजन सीरीज है जो कि इजरायल में काफी पॉपुलर है. इस वेब सीरिज की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि इजरायली रक्षा बल और खुफिया एजेंसिया किस प्रकार से फिलिस्तीन और गाजा में अपने दुश्मनों को निपटाती हैं. इस सीरीज को इजरायल के पूर्व सैनिक लियोर रज और एवी इश्कारोफ ने बनाया है, जो कि साल 2016 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. 

यह भी पढ़ें:-

Israel-Hamas War: गाजा के अस्पताल में शुरू हुई तबाही, ईंधन खत्म होने से दो बच्चों की मौत के बाद इजरायली सेना ने संभाला राहत-बचाव कार्य का मोर्चा 



[ad_2]