Israel Hamas War Jordan Recalls Its Ambassador IDF Airstrikes Hit Jabalia Refugee Camp

[ad_1]

Israel Hamas War: गाजा में इजरायली हमलों के देखते हुए अमेरिका के एक अहम सहयोगी जॉर्डन ने इजरायल से अपना राजदूत वापस बुला लिया है. साथ ही जॉर्डन ने इजरायल के राजदूत को अपने देश से बाहर रहने के लिए कहा है. न्यूज एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी है.

जॉर्डन के उप प्रधानमंत्री अयमान अल-सफादी ने कहा कि राजदूतों की वापसी गाजा में मानवीय तबाही के मुद्दे से जुड़ी है. जॉर्डन ने 1994 में इजरायल के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. ऐसा करने वाला जॉर्डन मिस्र के बाद दूसरा अरब देश था.

शरणार्थी शिविर पर दूसरे दिन भी हमले का दावा

एक तरफ हमास के खिलाफ इजरायल की सैन्य अभियान तेजी पकड़ रहा तो वहीं संयुक्त राष्ट्र और कई देश संघर्ष विराम का आह्वान कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन गाजा सिटी के पास जबालिया शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट ब्लॉकों को निशाना बनाया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

मरने वालों की सटीक संख्या अभी सामने नहीं आई है. मंगलवार (31 अक्टूबर) को जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमले की रिपोर्ट में 50 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी.

[ad_2]