Israel Hamas War Live Update conflict condition palestin gaza strip attacked by Israelis IDF

[ad_1]

Israel Hamas War Live Update: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग ने पूरी दुनिया को सकते में ला दिया है. दोनों पक्षों की हो रही जंग लगातार खतरनाक मोड़ पर आती जा रही है. दुनिया के कई बड़े देश अपने-अपने तरीके से इस युद्ध को विनाशकारी शक्ल लेने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. एक तरफ अमेरिका जहां इस्लामिक देशों के संपर्क में है. वहीं दूसरी ओर रूस और चीन भी बीच का रास्ता निकालने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं.

आपको बता दें कि इजरायल पर चरमपंथी समूह हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को 5000 रॉकेट दागे और इजरायल के अंदर घुसकर इजरायली नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद इजरायल ने तुरंत युद्ध की घोषणा कर दी, जिसके बाद इजरायली सुरक्षा बलों ने फलस्तीन के गाजा पट्टी में बमबारी करनी शुरू कर दी.

आज के वक्त में नतीजा ये है कि युद्ध के पूरे 9 दिनों के बाद इजरायल में मरने वालों की संख्या 1400  है, जिनमें से सैनिकों की संख्या 286 है और 3,227 लोग घायल है वहीं अगर फलस्तीन की बात करें तो उनके हालत और भी बदतर है. ताजा जानकारी के मुताबिक इजरायल के हवाई हमले में फलस्तीन के 2670 लोगों की मौत हो गई और 9714 लोग घायल है.

इजरायल और हमास के जुड़े मौजूदा हालात पर इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर कम से कम 4 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें दागीं, जिसमें एक शख्स की जान चली गई. इस पर इजरायली सेना का कहना है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सेना हमले करके जवाब दे रही है. वहीं इस युद्ध के दौरान भारतीय मूल की महिलाएं जान न्यौछावर करते हुए देश पर शहीद हो गई.

इजरायल ने गाजा बॉर्डर पर महिला सैनिकों की भी तैनाती की है. इस दौरान भारतीय मूल की महिलाएं भी सीमा पर तैनात थीं. इसी क्रम में किम डोकरकर और ओ मोजज नाम की महिलाएं शहीद हो गई. वहीं हमास के खिलाफ जारी जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इजरायल के दौरे के लिए आमंत्रित किया है.

इसके अलावा युद्ध के दौरान इजरायल ने गाजा बॉर्डर पर भारी संख्या में टैंक तैनात किए है और ग्राउंड ऑपरेशन के लिए ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि इजरायल गाजा पट्टी में रहने वालें फलस्तीनियों को जगह खाली करने का आदेश दे चुका है, जिसके बाद वो हमास के लड़ाकों के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर सकता है.

[ad_2]