Kajal Aggarwal Wedding Anniversary South And Bollywood Actress Career Films Love Story Husband Gautam Kitchlu Family Unknown Facts

[ad_1]

Kajal Aggarwal Love Story: उन्होंने पहले साउथ सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया, फिर हिंदी सिनेमा में भी अदाओं का जादू जमकर चलाया. वैसे तो उन्होंने तमाम फिल्मों में कई अभिनेताओं से इश्क लड़ाया, लेकिन असल जिंदगी में उनका इश्क एकदम फिल्मी रहा. बात हो रही है दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार काजल अग्रवाल की, जिन्होंने आज ही के दिन गौतम किचलू को अपना हमसफर बनाया था. 

कॉमन फ्रेंड ने कराई थी पहली मुलाकात

बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दरअसल, दोनों की मोहब्बत की शुरुआत किसी फिल्म की तरह दोस्ती से हुई थी. उनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड ने कराई थी. दोनों को एक-दूसरे का साथ इस कदर पसंद आया कि दोनों सात साल तक दोस्त बने रहे. 

रिश्ते में यूं हुई प्यार की एंट्री

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि काजल और गौतम की दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगे. जब उन्हें दोस्ती में मोहब्बत के मिक्स होने का एहसास हुआ तो वे एक-दूसरे को डेट करने लगे और यह सिलसिला करीब तीन साल तक चलता रहा. 

ऐसे हुआ था मोहब्बत का एहसास

शादी से पहले काजल और गौतम रोजाना एक-दूसरे से मिलते थे. दरअसल, वह उन कपल्स में शुमार थे, जिन्हें रोजाना मिलकर बातचीत करना ज्यादा पसंद था. जब कोरोना महामारी की वजह से देश में लॉकडाउन लगा तो उनकी मुलाकात का सिलसिला भी थम गया. ऐसे में उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं. इसके बाद गौतम ने बेहद सादगी से काजल को प्रपोज कर दिया, जिसके लिए काजल ने भी हामी भर दी. रिश्ते पर पक्की मुहर लगाने के लिए गौतम ने काजल के घरवालों से मुलाकात की. दो महीने में उनकी सगाई हो गई और 30 अक्टूबर 2020 के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए. 

वीडियो कॉल पर हुई शादी की तैयारी

काजल अग्रवाल की शादी कोरोना काल के दौरान हुई थी. ऐसे में शादी की तैयारी करना काफी मुश्किल था. काजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने अपना स्टोर खोला था और अपने कारीगरों को बुलाकर खासतौर पर काजल के लिए वेडिंग आउटफिट तैयार कराया था. इसके अलावा काजल की शादी की पूरी तैयारी वीडियो कॉल पर हुई थी.

पति Shahid Kapoor के साथ ब्रंच डेट पर पहुंचीं Mira Rajput, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक सेल्फी

[ad_2]