Kajol Durga Puja Pandal Video Actress Fell Down When Busy Her In Phone | दुर्गा पूजा में फोन में बिजी Kajol गिरी धड़ाम, लगी चोट, यूजर्स बोले

[ad_1]

Kajol Durga Puja Pandal Video: इन दिनों हर तरफ नवरात्रि धूमधाम से सेलिब्रेट की जा रही है. हर कोई मां दुर्गा की पूजा भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है. वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी इस त्योहार को काफी अच्छे से मनाते हैं. हर बार की तरह इस बार भी कई सेलेब्स दुर्गा पूजा पंडाल में मां देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे. 

दुर्गा पूजा में फोन में बिजी काजोल गिरी धड़ाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल नवरात्रि के दिनों में दुर्गा पूजा समारोह में अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं. इस बार एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया. इस पूजा के दौरान काजोल के साथ एक हादसा हो गया, जिसमें एक्ट्रेस फोन में बिजी होने के चलते धड़ाम से गिर गईं, इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने काजोल को संभाला. वहीं मां को गिरता देख बेटे युग ने भी तुरंत उनको संभाला.

 

दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल की गिरते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही हैं. कई फैंस उन्हें ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं तो एक यूजर ने कहा- ‘पूजा में तो फोन पर ध्यान मत दो मैडम’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा- ये हमेशा क्यो गिर जाती है? 2-3 फिल्मों में भी ऐसे ही गिर जाती है या बार बार कुछ ना कुछ गिरा देती है’. बता दें कि इस पूजा में काजोल के और भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें एक्ट्रेस लोगों के साथ फोटो क्लिक कराते हुए और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं. 

मां दुर्गा में पहुंची काजोल के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है, साथ ही बालों का बन बनाया हुआ है और डार्क लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ है. काजोल का ट्रैडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया. 

 

यह भी पढ़ें: Zeenat Aman ने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग पर किया रिएक्ट, बोलीं- ‘मैं चुप नहीं रह सकती’ 

[ad_2]