
[ad_1]
ED Summon Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के बाद अब महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी (The Enforcement Directorate) के रडार पर हुमा कुरैशी समेत कई स्टार्स आ गए हैं. ईडी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और टीवी की दुनिया के जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा को समन किया है.
हाल ही में ईडी ने 4 अक्टूबर यानी बुधवार को रणबीर को समन भेजकर 6 अक्टूबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था. हालांकि लेटेस्ट खबर के मुताबिक रणबीर ने ईडी को मेल कर 2 हफ्ते का वक्त मांगा है. इसके पीछे एक्टर ने पर्सनल फैमिली रीजन और पहले कर चुके कमिटमेंट्स का हवाला दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में सिर्फ रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, हिना खान और कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड जगत के और भी सेलेब्स के नाम शामिल हैं.
खबरों के मुताबिक इस लिस्ट में सनी लियोनी, पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, म्यूजिक कंपोज़र विशाल ददलानी का भी नाम है. हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इन सेलेब्स के नाम सामने नहीं आए हैं.
[ad_2]











