Home मनोरंजन Kartik Aaryan Reaction On Was Upset With Sara Ali Khan Talking About...

Kartik Aaryan Reaction On Was Upset With Sara Ali Khan Talking About Her Breakup In ‘Koffee With Karan 8’, Said – ‘Respect Your Relationship..’ | Koffee With Karan 8 में ब्रेकअप पर बात करने से Sara Ali Khan से खफा हुए Kartik Aaryan! बोले

[ad_1]

Kartik Aaryan On Sara Ali Khan: हाल ही में करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण 8 में सारा अली खान और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट नजर आई थीं. करण जौहर के साथ चिट-चैट के दौरान दोनों यंग एक्ट्रेसेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की थी. शो में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की थी. वहीं अब कार्तिक ने इस पर अपना रि/ एक्शन दिया है.

सारा के ब्रेकअप पर बात करने से खफा हुए कार्तिक आर्यन
दरअसल कॉफ़ी विद करण 8 में होस्ट करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा था कि क्या उनके लिए एक्स कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ती करना आसान था? इस पर  सारा ने क्लियरली कहा था, “यह हमेशा आसान नहीं होता है.” वहीं फिल्म कंपेनियन की अनुपमा चोपड़ा से बातचीत में कार्तिक आर्यन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.  कार्तिक ने कहा,”एक चीज़ मुझे लगती है कि रिश्ता अगर दो लोगों का है तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए. हम सबको अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए.”

कार्तिक ने कभी अपने रिश्ते के बारे में किसी से नहीं की बात
कार्तिक ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है. एक्टर ने कहा, मैं अपने (पार्टनर) से भी ऐसी ही उम्मीद करता हूं. किसी के लिए रिश्ते के बारे में बोलना अच्छा नहीं है. अगर चीजें काम नहीं करती हैं…पर जब आप साथ होते हैं तो आप ऐसा होने की कल्पना नहीं करते हैं. आप कल्पना मत करो कि ये ख़त्म हो जाएगा. मुझे लगता है कि आपको उस समय, उस पल का सम्मान करना चाहिएय मुझे लगता है कि आपको खुद का भी सम्मान करना चाहिए. आप जब वो बात करते हो तो ऐसा नहीं है कि सामने वाला एक ही इंसान के बारे में वो सोच रह रहा है, वो दोनों के बारे में वो सोच रहा है.”

कार्तिक आर्यन वर्क फ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा ब्लॉकबस्टर रही है. फिलहाल कार्तिक के पास कईं प्रोजेक्ट हैं. 

ये भी पढ़ें: Tiger 3 box office collection day 8 Worldwide: देश में गिर रहा कलेक्शन! पर विदेश में गर्दा उड़ा रही सलमान-कैटरीना की ‘टाइगर 3’, 400 करोड़ से बस इतनी सी दूर

[ad_2]

Exit mobile version