
[ad_1]
Karwa Chauth 2023: इस वक्त पूरा बॉलीवुड करवा चौथ के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है. बॉलीवुड के सितारे सजधज का पूरे उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते नजर आ रहे हैं. वहीं हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने करवा चौथ पूजा की मेजबानी की.
इस दौरान उनके घर पर पूजा के लिए शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की. सभी एक्ट्रेसेस सज-धज कर अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुईं.
करवा चौथ पर सोनम कपूर का लुक आया सामने
वहीं करवा चौथ के खास मौके पर सोनम कपूर की भी सज संवर कर अपने पापा के घर पहुंच चुकी हैं. सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी और पिंक कलर के डिजाइनर ब्लॉउज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में सोनम जैसी ही अपनी गाड़ी से उतरती हैं, वैसे हीं पैपराजी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नजर आते हैं. वहीं पैपराजी के सामने एक्ट्रेस ने जमकर पोज भी दिया.
फैंस ने कहा ‘जस्ट लुकिंग लाइप अ वॉओ.’
वहीं उनके इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ आ गई है. फैंस एक्ट्रेस के इस लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. किसी एक यूजर ने कमेंट कर लिया कि ‘जस्ट लुकिंग लाइप अ वॉओ.’ तो किसी अन्य यूजर ने कहा ‘सोनम कपूर खुद एक चांद है.’
सोनम कपूर नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत
बता दें कि सोनम कपूर करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं. वह बस इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए अपने पिता के घर पहुंची हैं.
ये भी पढ़ें: Leo Box office Collection Day 14: दूसरे हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर थमी ‘लियो’ की दहाड़, 14वें दिन की बेहद कम कमाई, जानें कलेक्शन
[ad_2]











