Katrina Kaif Vijay Sethupathi Merry Christmas Postponed Third Time Will Release On 12 January 2024

[ad_1]

Merry Christmas Postponed: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. कैटरीना की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है जिसकी वजह से वह उनकी फिल्मों से जुड़े हर अपडेट के बारे में जानने के लिए इच्छुक रहते हैं. कैटरीना की हाल ही में टाइगर 3 रिलीज हुई है. अब कैटरीना की मैरी क्रिसमस का फैंस इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होने जा रही थी. मगर अब ये फिर पोस्टपोन हो गई है. अब ये फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज होगी. ये फिल्म अब तक तीन बार पोस्टपोन हो चुकी है.

मैरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अब ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी. मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी करके फिल्म को पोस्टपोन करने की वजह बताई है.

इस वजह से की पोस्टपोन
मेकर्स ने ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर किया है. उन्होंने लिखा- हमने ये फिल्म बहुत ही प्यार और पैशन के साथ बनाई है, जैसे कि हर फिल्ममेकर बनाता है. हालांकि साल 2023 के आखिरी दो महीने में बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं. इसलिए हमने फैसला लिया है कि हम इस मस्ती के सीजन को एक्सटेंड कर रहे हैं और हमारी फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में आएगी.

8 दिसंबर को हो रही थी रिलीज
बता दें मैरी क्रिसमस को तीसरी बार पोस्टपोन किया गया गया है. पहले ये फिल्म दिसंबर 2022 में रिलीज हो रही थी लेकिन उस समय रणवीर सिंह की सर्कस से क्लैश की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. फिर इसे 8 दिसंबर 2023 को रिलीज करने का फैसला लिया गया. अब इसे फिर पोस्टपोन कर दिया गया है. अब ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी.

मैरी क्रिसमस की बात करें तो इसे रमेश तौरानी, जया तौरानी, केवल गर्ग और संजय रॉत्री ने प्रोड्यूस किया है. वहीं श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कैटरीना और विजय के साथ संजय कपूर, विनय पाठक, टीनू आनंद सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म में राधिका आप्टे और अश्विनी कलसेकर का कैमियो है.

ये भी पढ़ें: Anupamaa Upcoming Twist: छोटी अनु की मौत के बाद फिर अलग हो जाएंगे अनुज-अनुपमा, शो में आने वाले हैं ये हिला देने वाले नए ट्विस्ट और टर्न

[ad_2]