Home मनोरंजन Kaun Banega Crorepati 15 When Amitabh Bachchan Suffered From Myasthenia Gravis Big...

Kaun Banega Crorepati 15 When Amitabh Bachchan Suffered From Myasthenia Gravis Big B Recalls

[ad_1]

Kaun Banega Crorepati 15: कौन बनेगा करोड़पति काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में अमिताभ बच्चन अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते हैं. हाल ही में अमिताभ ने उस मुश्किल दौर को याद किया जब वो मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित थे. उस वक्त अमिताभ की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे. उस समय डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने उन्हें सपोर्ट किया.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रीदेव ने अमिताभ बच्चन से कहा, ‘जब किसी को जन्म से ही डिसेबिलिटी होती हैं. तो उन्हें पता होता है कि उन्हें सहारे की जरूरत है. लेकिन मेरे जैसा कोई इंसान जो नॉर्मल था और एक दुर्घटना के कारण डिसेबिलिटी का सामना करना पड़ा. मैं निराश था, जिसकी वजह से मैं डिप्रेशन में चला गया था. मैं अपने परिवार और पत्नी जया की सराहना करूंगा जिन्होंने मुझे इससे बाहर निकाला. जया ने मुझे अच्छे से संभाला.’

जब ठीक से चल नहीं पा रहे थे अमिताभ बच्चन

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपना एक्सपीरियंस याद करते हुए कहा, “एक बार शूटिंग के दौरान, मैं गिर गया. मैं मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित था. ये मसल्स डिसऑर्डर है. मैं पानी नहीं पी सकता था, अपने कोट के बटन नहीं लगा सकता था. अपनी आंखें भी बंद नहीं कर पा रहा था. डॉक्टर ने दवा दी और मैं घर आ गया. मैं टेंशन में था कि मैं फिल्मों में कैसे काम करूंगा? मैं ठीक से चल या बोल भी नहीं पाता था.”

बिग बी ने आगे कहा, “उस समय मनमोहन देसाई जी मेरे पास आए और कहा ‘चिंता मत करो, मैं तुम्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर एक साइलेंट रोल दूंगा.’ ये सराहनीय था. जब कोई पॉजिटिविटी दिखाता है तो ये बहुत सपोर्ट करता है.’

 

ये भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: मालती देवी ने अब अनुज को भड़काना किया शुरू, अनुपमा के खिलाफ अब रच रहीं ये साजिश

[ad_2]

Exit mobile version