Knife Attack In French School Teacher Killed And Several Injured

[ad_1]

France: फ्रांस के एक स्कूल में चाकू से किए गए हमले में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं. फ्रांसीसी न्यूज चैनल बीएफएम टीवी ने इस घटना की जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उत्तरी फ्रांस के अर्रास शहर की है, जहां शुक्रवार को अचानक एक हमलावर ने एक शिक्षक पर हमला कर दिया.

बीएफएम टीवी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने स्कूल में हुई चाकूबाजी की पुष्टि की है. इसके साथ ही पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात को लेकर दावा किया गया है कि हमला करते वक्त हमलावर ने धार्मिक नारे लगाए, हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. 

लगभग 20 साल का निकला हमलावर 

एक पुलिस सूत्र का हवाला देते हुए बीएफएम टीवी ने बताया कि हमलावर लगभग 20 साल का है. साथ ही वह इसी स्कूल का छात्र रह चुका है. पुलिस ने इस मामले में हमलावर के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बीएफएम टीवी के अनुसार, इस हमले में मारा गया व्यक्ति फ्रेंच भाषा का शिक्षक था, जबकि एक अन्य खेल शिक्षक को भी चाकू लगी है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाज के लिए घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाय गया है, जहां उनके बारे में अभी कोई अपडेट नहीं मिल पाया है. 

फ्रांस के गृह मंत्री भी बनाए हुए हैं नजर 

इस घटना पर फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने भी दुख जताया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि स्थानीय पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है और अब जनता के लिए कोई खतरा नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 35 एकड़ जमीन… यहूदी, मुस्लिम और ईसाइयों के लिए क्यों है खास, जानें अल अक्सा कंपाउंड का धार्मिक महत्व और इतिहास



[ad_2]