Koffee With Karan 8 Alia Bhatt Revealed Why She Broke Down When Someone Almost Saw A Photo Of Raha

[ad_1]

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं. उनसे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल भी पूछते हैं. कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में करीना कपूर और आलिया भट्ट ने शिरकत की. भाभी-ननद की जोड़ी को फैंस हमेशा से एक बार साथ देखना चाहते थे. अब करण जौहर ने ये ख्वाहिश भी पूरी कर दी है. शो में करीना और आलिया दोनों ही अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए नजर आए. आलिया ने बताया कि कैसे जब राहा की फोटो वायरल हो रही थी तो वह क्यों रो पड़ी थीं.

कॉफी विद करण में करीना, आलिया और करण ने अपने बच्चों के बारे में बताया. करण ने बताया कि उनके दोनों बच्चे तैमूर के साथ काफी खेलते हैं. साथ ही बताया कि जब करीना व्हाट्सएप ग्रुप पर एक्टिव होती हैं तो वो भी काफी खुश हो जाते हैं. इस दौरान करण ने आलिया से पूछा कि जब राहा का पब्लिक में फोटो वायरल हो गया था तो वो उदास क्यों हो गई थीं.

रणबीर ने रखा था राहा का ध्यान
आलिया ने बताया कि उस समय वह कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं. ये शेड्यूल उनके लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि राहा के जन्म के बाद वह पहली बार शूटिंग पर लौटी थीं. आलिया ने कहा- आपके शरीर को वापसी करने में बहुत समय लगता है. मैं रात को नहीं सो पा रही थी, मैं राहा को फीड करवा रही थी और शूट्स के बीच भाग रही थी. तो मुझे याद है मैंने उस समय रणबीर को कॉल किया कि मेरे लिए ये बहुत मुश्किल हो रहा है. जिसके बाद रणबीर ने अपना काम थोड़ा पुश किया और कहा- परेशान ना हो. मैं राहा को लेने आ रहा हूं. मैं अपना काम आगे बढ़ाता हूं वो ठीक होगी.

इस वजह से रो पड़ी थीं आलिया
रणबीर के राहा के ध्यान रखने से आलिया थोड़ी रिलैक्स हो गई थीं. हालांकि ये पहली बार था जब वह अपनी बेटी से अलग हो रही थीं. उस समय वह गिल्ट और एंग्जाइटी में थी. आलिया ने आगे कहा- वो गिल्ट बढ़ रहा था. जब डेढ़ दिन बाद मैं वापसी के लिए ट्रैवल कर रही थी तो मैंने एक फोटो देखी जिसमें राहा का साइड फेस दिख रहा था और मैं रो पड़ी.

आलिया ने आगे कहा- मैं इसलिए नहीं रोई थी कि वह नहीं चाहती थीं कि लोग राहा का चेहरा देखें. लेकिन इस वजह से रो पड़ी थी क्योंकि उस समय बहुत सारे इमोशन्स एक साथ आ गए थे और उन लोगों के लिए बहुत प्रोटैक्टिव हूं जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने लगाया 50वां शतक तो खुशी से फूले नहीं समाई Anushka Sharma, पोस्ट में लिखा- ‘आप सच में गॉड चाइल्ड हो’

[ad_2]