Home मनोरंजन Kriti Sanon Share Photo With Mother And Father After Winning Best Actress...

Kriti Sanon Share Photo With Mother And Father After Winning Best Actress 69 National Film Awards Mimi | National Film Award जीतने के बाद Kriti Sanon ने शेयर की खास तस्वीरें, दुलार करते दिखे पिता, लिखा

[ad_1]

National Film Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लिए आज का दिन बेहद खास है. एक्ट्रेस को आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा है. ऐसे में कृति की खुशी का ठिकाना नहीं है. बता दें कि फिल्म ‘मिमी’ के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. इस फिल्म में कृति ने एक सरोगेट मदर का रोल निभाया है जिसे लोगों ने काफी सराहा था. 

देश की राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड मिलने के बाद कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया है और अपने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की है. कृति ने अपने पापा और मम्मी के साथ दो फोटोज शेयर की हैं. इनमें से पहली फोटो में एक्ट्रेस अपनी मां की गोद में बैठी हैं और रजत कमल फ्लॉन्ट कर रही हैं. तो वहीं उनके पिता प्रशस्ति पत्र दिखा रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में कृति के पिता उन्हें चूमते दिख रहे हैं.

कैप्शन में लिखी ये बात, इन्हें किया मिस
अपने पेरेंट्स के साथ तो यह खास फोटोज शेयर कीं लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी बहन नुपुर सेनन को काफी मिस किया. इस पोस्ट के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा- ‘इस अहसास को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. आज का दिन मेरे जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक होगा! नुपुर सेनन तुम्हें याद किया.’ इसके अलावा कृति ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेते हुए भी अपनी फोटो और वीडियो शेयर किए हैं और लिखा है- ‘बड़ा पल, डिनो और लक्ष्मण उतेकर आपको बहुत-बहुत याद किया.’

साड़ी पहनकर अवॉर्ड लेने गईं एक्ट्रेस
बता दें कि कृति सेनन अपने पेरेंट्स के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचीं थीं. इस दौरान एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने इतने खास दिन के लिए व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी थी. इस लुक को उन्होंने जूड़े में गजरा और स्टड्स के साथ कंपलीट किया था. इस दौरान कृति काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं. 

ये भी पढ़ें: आपके पूरे साल के पैकेज से ज्यादा महंगा है मुकेश अंबानी की होने वाली बहू Radhika Merchant का ये आउटफिट, हैरान कर देगी कीमत!



[ad_2]

Exit mobile version