Mahadev Betting App Will Become Har Har Mahadev App If Bhupesh Baghel Will Join BJP Says Uddhav Thackeray

[ad_1]

Mahadev Betting App: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महादेव सट्टेबाजी ऐप विवाद मामले में बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल हो जाएं, तो ‘महादेव बेटिंग ऐप’, ‘हर-हर महादेव ऐप’ बन जाएगा. 

उद्धव ठाकरे ने सोमवार (6 नवंबर) को कहा, “वैसे तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अगर बीजेपी में चले जाते हैं, तो यह महादेव सट्टेबाजी ऐप, हर हर महादेव ऐप बन जाएगा और उनके खिलाफ चल रहे सभी केस वापस ले लिए जाएंगे.”

उद्धव ठाकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चुनावी सरगर्मियों के बीच महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी शुभम सोनी ने कहा है कि उसने दुबई में अपने जुए के कारोबार को सेटअप करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया था.

सीएम क्या बोले?

इन आरोपों को मुख्यमंत्री बघेल ने सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा, ”ये ED की प्रेस रिलीज़ में पहले दिन तो महादेव App का अधिकारी था. दूसरे दिन ये महादेव App का मालिक बन गया. और क्या ही आदमी है! अपने नौकर की शादी में 200 करोड़ खर्च करता है. इसका वीडियो देखो, थूक गटक रहा है, कई बार वीडियो सेट कर रहा है, इतने कट-पेस्ट लगे हैं वीडियो में.”

महादेव ऐप से कौन-कौन है जुड़ा?
शुभम सोनी ने इस वीडियो में महादेव ऐप की पूरी कहानी बताई कि इस सट्टेबाजी ऐप से कौन-कौन जुड़ा है. उन्होंने साफ कहा है कि इस सिंडिकेट में सीएम बघेल, उनके बेटे बिट्टू, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और एक आईपीएस अधिकारी शामिल थे.

22 ऐप्स पर सरकार का एक्शन
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट की जांच कर रही है और उसने छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापा भी मारा. इस बीच केंद्र सरकार ने ईडी के अनुरोध पर महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को ब्लॉक करने का आदेश भी जारी किया.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के चुनावी वादे 2023: कांग्रेस का गारंटी कार्ड Vs पीएम मोदी की गारंटी



[ad_2]