महाराष्ट्र में दरिंदगी : सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद पांच महीने तक किशोरी से करते रहे गैंगरेप

Maharashtra brutality: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सात आरोपियों ने पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से एक ने पहले उससे सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है।

Maharashtra brutality: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सात आरोपियों ने पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से एक ने पहले उससे सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है।

Maharashtra brutality: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। सात आरोपियों ने ब्लैकमेल कर पांच महीने तक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मेडिकल जांच में गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अप्रैल में इस्टाग्राम पर एक आरोपी से हुई थी दोस्ती

महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी कॉलेज की छात्रा है। इस साल अप्रैल में इस्टाग्राम पर उसकी एक आरोपी से दोस्ती हुई थी। उनकी दोस्ती जल्द ही रिश्ते में बदल गई। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की की सहमति के बिना उनके यौन संबंधों का वीडियो बनाता था। फिर उसने ये आपत्तिजनक वीडियो अपने छह दोस्तों के साथ साझा किए।

मुरबाद-भिवंडी के संपन्न परिवारों से हैं आरोपी

अधिकारी ने बताया कि सभी दोस्त मुरबाद और भिवंडी इलाकों के संपन्न परिवारों से हैं। सभी ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। धमकी दी कि अगर वह नहीं मानी तो उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया और यह उत्पीड़न पांच महीने तक जारी रहा।

यह भी पढ़ें:

अश्लील वीडियो ऑनलाइन होने पर सामने आई घटना

यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता के माता-पिता ने उसकी अश्लील ऑडियो और वीडियो क्लिप ऑनलाइन देखीं। इसके बाद लड़की ने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। अधिकारी ने बताया कि सभी ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

मेडिकल जांच में गर्भवती होने का चला पता

गिरफ्तारी के बाद, सातों आरोपियों को कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी। आरोपियों पर अब बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे के मार्गदर्शन में एक पुलिस दल मामले की जांच कर रहा है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02