
Tamil Nadu Crowd Crush: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली में भगदड़ से 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए। कई लोगों के गंभीर घायल होने से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी ने अभी तक 36 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
Tamil Nadu Crowd Crush: तमिलनाडु के करूर में टीवीके की राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ में अब तक 36 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तमिलनाडु सीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि मैं आज रात पीड़ितों के परिवारों से मिलने, अपनी संवेदना व्यक्त करने और अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों से मिलने के लिए व्यक्तिगत रूप से करूर जाऊंगा।
अब तक 36 लोगों की मौत
सीएम ने कहा कि शनिवार को करूर में तमिझागा वेत्री कझगम की राजनीतिक प्रचार सभा में भीड़ की भीड़ में 8 बच्चों और 16 महिलाओं सहित 36 लोगों की मौत की हृदयविदारक खबर पाकर, मुझे गहरा सदमा और दुःख हुआ। मैंने निर्देश दिया है कि इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती सभी लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।

तीन जिलों के डीएम को मदद के लिए भेजा
आगे बोले कि इसे सुनिश्चित करने के लिए, मैंने स्कूल शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को तुरंत करूर भेजा है। इसके अतिरिक्त, त्रिची, सलेम और डिंडीगुल के जिला कलेक्टरों को सहायता के लिए चिकित्सा टीमों के साथ करूर भेजा गया है।”
मृतक के परिवारों को 10-10 लाख रुपए का किया एलान
सीएम स्टालिन ने कहा कि मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से 10-10 लाख रुपये दिए जाएँ। अस्पतालों में गहन चिकित्सा उपचार करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को एक लाख रुपये दिए जाएं। पूरी जाँच करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए, सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का तुरंत गठन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
- बरेली हिंसा पर बरसे सीएम, बोले- हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी
- आई लव मोहम्मद के नारों के बीच बरेली में भड़की हिंसा, फायरिंग होने के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- सोनम वांगचुक पर बड़ी कार्रवाई, एनएसए लगाकर किया गिरफ्तार, भेजा जोधपुर जेल
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
विजय बोले- इस घटना से मेरा दिल टूट गया है
करूर भगदड़ पर अभिनेता विजय ने एक्स पर लिखा कि मेरा दिल टूट गया है। मैं असहनीय, अवर्णनीय पीड़ा और दुःख से कराह रहा हूं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूँ। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











