Makar Sankranti 2024: नए साल में कब है मकर संक्रांति? जानें स्नान-दान का शुभ समय, महा पुण्य काल और आप पर प्रभाव

[ad_1]

हाइलाइट्स

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है. इसका पूरे वर्षभर इंतजार रहता है.
मकर संक्रांति के अवसर पर शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.
मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09:00 बजे तक है.

सूर्य देव जिस समय मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस समय सूर्य की मकर संक्रांति होती है. नए साल 2024 के शुभारंभ में अब कुछ दिन बचे हैं. जनवरी 2024 में मकर संक्रांति एक बड़ा पर्व होगा. हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है. इसका पूरे वर्षभर इंतजार रहता है. मकर संक्रांति के अवसर पर शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. सूर्य देव की कृपा से सुख, समृद्धि, धन, धान्य आदि में वृद्धि होती है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि नए साल 2024 में मकर संक्रांति कब है? मकर संक्रांति का महा पुण्य काल क्या है? मकर संक्रांति पर स्नान और दान का शुभ समय क्या है?

कब है मकर संक्रांति 2024?
ज्योतिष गणना के आधार पर नए साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन सोमवार को है. उस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी ति​थि होगी.

ये भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा को मनाते हैं देव दीपावली, लेकिन इस साल अलग-अलग दिन क्यों? ज्योतिषाचार्य से जानें तारीख और मुहूर्त

मकर संक्रांति 2024 का समय क्या है?
15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति का क्षण तड़के 02 बजकर 54 मिनट पर है. उस समय सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे. उसके बाद से वे 1 माह तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे.

मकर संक्रांति 2024 महा पुण्य काल
मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09:00 बजे तक है. इस समय में आपको मकर संक्रांति का स्नान और दान करना चाहिए. उस दिन महा पुण्य काल 1 घंटा 45 मिनट तक है. हालांकि पुण्य काल में भी मकर संक्रांति का स्नान दान होगा.

मकर संक्रांति 2024 पुण्य काल
मकर संक्रांति का पुण्य काल 10 घंटे 31 मिनट तक रहेगा. मकर संक्रांति पर पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक है.

ये भी पढ़ें: घर में कौन सी तुलसी लगाना शुभ? जानें रामा-श्यामा तुलसी से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें, न करें यह बड़ी गलती

मकर संक्रांति 2024 स्नान-दान मुहूर्त
15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन रवि योग बन रहा है. रवि योग सुबह 07:15 बजे से लेकर सुबह 08:07 बजे तक है. उस समय में मकर संक्रांति का महा पुण्य काल भी है. ऐसे में आप रवि योग में स्नान करें और सूर्य देव की पूजा करें. रविवार के दिन रवि योग में सूर्य की पूजा करने का अवसर बड़ा ही शुभ फलदायी हो सकता है.

मकर संक्रांति 2024 का प्रभाव
यह घोर नाम की मकर संक्रांति है. इससे लोगों के जीवन में स्थिरता आएगी. वस्तुओं की लागत सामान्य होने से महंगाई कम हो सकती है. यह संक्रांति चोरों के लिए अच्छी हो सकती है. हालांकि लोग खांसी, जुकाम और सर्दी से परेशान हो सकते हैं. राष्ट्रों के बीच संघर्ष की स्थिति बनेगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Makar Sankranti, Makar Sankranti festival

[ad_2]