Malaika Arora Break Silence On Breakup Rumors With Arjun Kapoor Said I Do Not Need To Clear Anything | Arjun Kapoor संग ब्रेकअप रूमर्स पर अब Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी, कहा

[ad_1]

Malaika Arora On Breakup Rumors: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस 23 अक्टूबर को 48 साल की हो गई हैं. इससे पहले मलाइका अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं. ऐसे रूमर्स सामने आए थे कि मलाइका और अर्जुन ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. हालांकि कपल कि तरफ से इसपर कोई रिस्पॉन्स नहीं आया था. लेकिन अब मलाइका अरोड़ा ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि फिलहाल वह उस स्टेज पर हैं जहां उन्हें जब बोलना था तब बोल चुकी हैं और उन्हें किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है. बता दें कि साल 2017 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था और इसके बाद से ही वे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं.

खुद को एक्ट्रेस नहीं मानतीं मलाइका!
मलाइका अरोड़ा कई फिल्मों में अपने डांस का जादू चला चुकी हैं. दबंग के गाने मुन्नी बदनाम हुई से लेकर अनारकली डिस्को चली तक में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं और डांस से लोगों का दिल जीत लिया. वहीं इस सवाल पर कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके एक्टिंग टैलेंट का सही से इस्तेमाल नहीं किया गया, उन्होंने कहा- ‘मैंने कभी खुद को एक एक्टर नहीं समझा और मैं कभी भी ये नहीं बनना चाहती थी.’

‘झलक दिखला जा 8’ में आएंगी नजर
मलाइका ने कहा , ‘मैंने यह भी कभी नहीं कहा कि मैं कोई खास कैरेक्टर करना चाहती हूं.’ एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि अब अगर उन्हें कोई मौका मिले जहां उन्हें ऐसा लगेगा कि वे किसी कैरेक्टर के साथ इंसाफ कर सकती हैं तो वो उसे जरूर करूंगी. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे बहुत जल्द ‘झलक दिखला जा 8’ में जज के तौर पर दिखाई देने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: Brahmastra Part 2: ‘पहले से 10 गुना बड़ा होगा फिल्म का दूसरा पार्ट’, Ranbir Kapoor ने Brahamastra 2 को लेकर दिया खास अपडेट

[ad_2]