
माइक्रोसॉफ्ट के आउटलुक को वैश्विक स्तर पर आउटेज का सामना करना पड़ा, जिससे अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में यूजर्स को लॉग इन करने और मेल भेजने में परेशानी हुई। 10 जुलाई की शाम से शुरू हुई इस समस्या में यूजर्स को अकाउंट लाइसेंस और कनेक्शन एरर जैसे मैसेज दिखे।
माइक्रोसॉफ्ट की पॉपुलर ईमेल सर्विस आउटलुक को ग्लोबल लेवल पर आउटेज (माइक्रोसाफ्ट आउटलुक आउटरेज) का सामना करना पड़ा। अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई यूरोपीय देशों में यूजर्स को अपने अकाउंट्स को लॉग इन करने और मेल भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 10 जुलाई की शाम (भारतीय समयानुसार) से आउटेज की समस्या सामने आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने तकनीकी समस्या के कारण आउटलुक के डाउन होने की बात स्वीकार की है।
कनेक्शन एरर के दिखाई दिए मैसेज
यूजर्स को एकाउंट लाइसेंस इश्यू और कनेक्शन एरर जैसे मैसेज स्क्रीन पर दिख रहे थे। माइक्रोसॉफ्ट ने माना की फिलहाल किसी तकनीकी समस्या की वजह से आउटलुक डाउन है। कंपनी समस्या समाधान करने में जुटी है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि इंटर्नल तकनीकी फेलियर की वजह से यूजर्स की मेल सर्विस ब्लॉक हो रही है। माइक्रोसाफ्ट की टीम फिलहाल ट्रबलशूटिंग में लगी हुई है और आउटलुक की सर्विस को जल्द नॉर्मल करने की कोशिश कर रही है।
कई यूजर्स ने एक्स पर दर्ज कराई शिकायत
कई यूजर्स ने एक्स (ट्वीटर) पर भी आउटेज की शिकायत करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। कुछ को लगता है कि उनकी प्रोफाइल डिएक्टिवेट हो गई है, जबकि असल में सिस्टम के बैकएंड में दिक्कत है। भारत में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और खबर लिखते समय तक देश में आउटलुक सर्विस नॉर्मल काम कर रही थी।
जल्द ठीक होगी समस्या, घबराएं नहीं
अगर आप भी आउटलुक यूज़र हैं और ईमेल एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। कंपनी का कहना है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या को ठीक कर देंगे। तब तक यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक ईमेल ऐप्स या वेब वर्जन ट्राय करें, या फिर माइक्रोसाफ्ट 365 स्टेटस पेज पर अपडेट्स चेक करते रहें।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पार खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











