Mission Raniganj Box Office Collection Day 2 Akshay Kumar Parineeti Chopra Film Earns 4 Crore In India

[ad_1]

Mission Raniganj Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए अब तक ये साल कुछ खास नहीं रहा है. उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन सिर्फ ओएमजी 2 ही लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब साबित हो पाई. 6 अक्टूबर को अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज रिलीज हो गई है. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में अक्षय ने रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आईं हैं. परिणीति ने फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया है. मिशन रानीगंज पहले दिन को कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई है. हालांकि दूसरे दिन फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है. 

अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज की शुरुआत बहुत ही सुस्त रही है. 55 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म को अपना बजट भी पूरा करना मुश्किल लग रहा है. हालांकि फिल्म की कमाई वीकेंड पर बढ़ सकती है.

दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब दूसरे दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 6.80 करोड़ हो जाएगा. ये शुरुआती आंकड़े हैं. ये कल तब बढ़ भी सकते हैं.

एक साथ रिलीज हुईं तीन फिल्में

अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ भूमि पेडनेकर की थैंकयू फॉर कमिंग और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ रिलीज हुई है. भूमि और राजवीर दोनों की ही फिल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं हैं लेकिन फिर भी थोड़ा असर अक्षय की मिशन रानीगंज पर पड़ा है. 

मिशन रानीगंज की बात करें तो अक्षय और परिणीति के साथ फिल्म में कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म कोटिनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें: Dono Box Office Collection Day 1: सनी देओल के छोटे बेटे की फिल्म ने पहले ही दिन तोड़ दिया दम, पापा के सामने फेल हुए राजवीर

[ad_2]