[ad_1]
Mission Raniganj Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के सितारे लंब से गर्दिश में चल रहे हैं. एक वक्त था जब अक्षय का फिल्म में होना ही हिट माना जाता था, लेकिन अब खिलाड़ी कुमार ने काफी समये कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी है. हालांकि पिछली फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था, लेकिन हाल ही में रिलीज़ हुई ‘मिशन रानीगंज’ दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकामयाब होती नज़र आ रही है.
पहले दिन से अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कुछ कलेक्शन नहीं कर पा रही है. चलिए हम आपको बताते हैं मिशन रानीगंज का हर दिन का कलेक्शन :
पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.8 करोड़ का बिजनेस किया.
शनिवार को फिल्म की कलेक्शन में उछाल आया और कलेक्शन सीधा डबल से ज्यादा हुआ. पहले शनिवार को ‘मिशन रानीगंज’ ने 4.80 करोड़ का बिजनेस किया.
तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने थोड़ी और ज्यादा कमाई की और 5 करोड़ का कलेक्शन किया.
sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म चौथे दिन यानी सोमवार को 2 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. इस हिसाब से फिल्म की 4 दिन की टोटल कमाई 14.60 करोड़ रुपए होगी. जो कि कम ही मानी जा रही है.
[ad_2]
