
Monsoon Update in india: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू हो गई है जो सामान्य तिथि से पहले है। अगले कुछ दिनों में राजस्थान पंजाब और गुजरात में बारिश की संभावना है। मुंबई में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है और जनजीवन प्रभावित है।
Monsoon Update in india: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ समय में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून की अब वापसी भी शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे।
दरअसल, आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू हो गई है। मानसून की इस बार समय से पहले वापसी हो रही है। सामान्य तौर पर राजस्थान से मानसून की वापसी की तिथि 17 सितंबर के करीब है। वहीं, पूरे देश से मानसून के वापसी की तिथि 15 अक्तूबर मानी जाती है।
10 साल में पहली बार समय से पहले मानसून की वापसी
बता दें कि देश में इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी थी। हालांकि, अब मानसून की वापसी भी समय से पहले हो रही है। साल 2025 के बाद यह पहली बार है जब मानसून समय से पहले विदा ले रहे रहा है। साल 2015 में मानसून की वापसी 4 सितंबर से ही शुरू हो गई थी। हालांकि, अभी भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

कहां होगी भारी बारिश?
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को ग्रीष्मकालीन मानसून की वापसी की जानकारी दी। हालांकि, इस दौरान मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में राजस्थान, पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें:
- वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीजेआई ने तीन प्रावधानों पर लगाई रोक, जानिए क्या दिए आदेश
- कतर पर इजरायली हमले से अरब जगत में गुस्सा-चिंता, अगले हफ्ते दोहा में अरब-इस्लामिक देशों की बैठक
- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने सेना को समर्पित की मैच की जीत, बोले- हम पहलगाम पीड़ितों के साथ हैं
- भारत ने दुबई में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, खिलाड़ियों ने तोड़ी क्रिकेट की सालों पुरानी परंपरा
मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश
रविवार को ही मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी। वर्तमान में मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए मुंबई, ठाणे और रायगड में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि बारिश और गरज के साथ बहुत तीव्र मंत्र के साथ गहन हवाओं के साथ बिजली के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली से यूपी तक आज कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज दिन में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि, आज बारिश के आसार बेहद कम हैं। वहीं, यूपी में कई जिलों में आज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना हैं। वहीं, नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं, बिहार और झारखंड के कुछ जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











