Home मनोरंजन Navya Naveli Nanda Shared Jaya Bachchan Glimpse From Paris Fashion Week Captioned...

Navya Naveli Nanda Shared Jaya Bachchan Glimpse From Paris Fashion Week Captioned Finally Smiles For Paps

[ad_1]

Jaya Bachchan Smiles For Paps: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में पैरिस फैशन वीक में डेब्यू किया है. वे लॉरियल के लिए रैम्प वॉक करती दिखीं. नव्या के इस खास दिन पर उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ थीं. अब नव्या ने पैरिस से अपनी नानी की एक झलक दिखाई है जिसमें जया बच्चन के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान दिखाई दे रही हैं.

नव्या नंदा ने अपनी नानी जया की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वे ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहले एक कैफे में बैठी हैं और हल्की सी मुस्कुराती दिख रही हैं. खास बात यह है कि जिस कैफे में जया बैठी हैं उसका नाम पैपराजी है जो कि फ्रेम में दिखाई दे रहा है. इसीलिए नव्या ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘आखिरकार पैप्स के लिए मुस्कुराईं.’

अक्सर पैपराजी पर भड़कती दिखीं जया बच्चन!
बता दें कि कई मौकों पर जया बच्चन को पैपराजी पर भड़कते और रूड होते देखा गया है. ऐसे बहुत कम लम्हें देखने को मिले हैं जब जया कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आई हों. वहीं नव्या नंदा की बात करें तो वे इन दिनों पैरिस में हैं. पैरिस फैशन वीक के दौरान नव्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं. रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस, व्हाइट हील्स और खुले बालों के साथ रेड लिप्स्टिक लगाए वे काफी ग्लैमरस दिख रही थीं.

‘रॉकी ऑर रानी की प्रेम कहानी’ में दिखी थीं जया
जया बच्चन हाल ही में करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी ऑर रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई दी थीं. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में थे. फिल्म में भी जया बच्चन को एक कड़क स्वभाव वाली महिला के किरदार में दिखाया गया था. इसके अलावा धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी ‘रॉकी ऑर रानी की प्रेम कहानी’ में अहम रोल अदा करते दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें: घर पर बिना कपड़ों के घूमती हैं Uorfi Javed, एक्ट्रेस ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘मैं नेकेड रहती हूं’

[ad_2]

Exit mobile version