
The Bengal Files: फिल्मों के माध्यम से देश का इतिहास और वर्तमान सामने लाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म के साथ तैयार है। इस फिल्म का नाम है। ‘द बंगाल फाइल्स’। इसमें पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को दिखाया जाएगा। इसके पहले वह ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ बना चुके हैं।
The Bengal Files: ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस सीरीज की अपनी अगली फिल्म लेकर आए हैं ‘द बंगाल फाइल्स’। स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें 1946 में बंगाल में हुए दंगों के दर्द को दिखाया गया है। इसके बाद में बंगाल में हंगामा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने तो निर्देशक के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी है।

तीन मिनट के ट्रेलर में दंगे के वीभत्स सीन
तीन मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर में भरपूर खून-खराबा और दंगे के विभत्स सीन देखने को मिलते हैं। इस फिल्म में भी विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर ‘द कश्मीर फाइल्स’ वाला फॉर्मूला अख्तियार किया है। जहां दो समय की कहानियां एक साथ चल रही हैं। एक ओर आजादी से पहले 1946 में हुए दंगों की कहानी को दिखाया जा रहा है। दूसरी ओर मौजूदा वक्त में उन घटनाओं को लेकर हो रही जांच और छानबीन को दिखाया गया है। ट्रेलर में महात्मा गांधी और जिन्ना के भी किरदार नजर आए हैं।
महात्मा गांधी के किरदार में दिखेंगे अनुपम खेर
‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर महात्मा गांधी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके किरदार की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं उनके डायलॉग भी सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी के किरदारों की भी झलक मिली।

आजादी से पहले कोलकाता दंगों पर आधारित
‘द बंगाल फाइल्स’ में 1946 में हुए कोलकाता दंगों और नोआखाली नरसंहार जैसी घटनाओं को दिखाया जाएगा। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिरी है। फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्हें फिल्म की घोषणा के बाद से ही धमकियां दी जा रही हैं और परेशान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अलास्का में बेनतीजा रही पुतिन-ट्रंप की वार्ता, ट्रंप ने जेलेंस्की से की बात, सोमवार को दोनों नेताओं की मुलाकात
पांच सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
पांच सितंबर को रिलीज होने वाली ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02










