
The Bengal Files: ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ टीएमसी के नेताओं ने एफआईआर दर्ज करा दी है। वह पश्चिम बंगाल में फिल्म की रिलीज नहीं होने देना चाहते हैं। इस पर निर्देशक का कहना है कि वो हार नहीं मानेंगे।
The Bengal Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर सुर्खियों में हैं। 16 अगस्त को फिल्म का पश्चिम बंगाल में ट्रेलर रिलीज होना था, लेकिन कई सिनेमाघरों ने ट्रेलर को लॉन्च करने से मना कर दिया। डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि 7 सिनेमाघरों ने सरकार की तरफ से दबाव का हवाला देते हुए उनकी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से मना कर दिया।

होटल में फिल्म का ट्रेलर करेंगे लांच
सिनेमाघरों के हाथ खड़े करने के बाद विवेक अग्निहोत्री अब अपनी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर होटल में लॉन्च करेंगे। विवेक की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर पहले से ही काफी विवाद छिड़ गया है जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को भी टालना पड़ा था।
आरोप, फिल्म के जरिए दंगे भड़काने की कोशिश
टीएमसी नेताओं ने डायरेक्टर की फिल्म का कड़ा विरोध जताते हुए उनपर कई एफआईआर दर्ज कराई हैं। टीएमसी नेताओं का आरोप है कि विवेक अपनी फिल्म के जरिए बंगाल में दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि डायरेक्टर ने अबतक एक एफआईआर पर कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है।

40 हजार लोगों ने हुगली में कूद कर दे दी थी जान
विवेक रंजन का कहना है कि आखिर उनकी फिल्म पर इतना विवाद क्यों हो रहा है। टीएमसी उनकी फिल्म की रिलीज को रोकने की कोशिश कर रही है। वो कहते हैं कि 16 अगस्त को कोलकाता में हिंदूओं का नरसंहार हुआ था। इसके पीछे सुहारावर्दी था। उसे बंगाल का कसाई भी कहा जाता है। 40,000 हजार लोग मारे गए थे। 40, 000 लोगों ने हुगली नदी में कूद कर अपनी जान दे दी थी।
यह भी पढ़ें: ‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नया धमाका, बंगाल के दंगों पर बनाई फिल्म, ट्रेलर रिलीज
तीसरी बार बंगाल के विभाजन की हो रही कोशिश: विवेक
‘द बंगाल फाइल्स’ डायरेक्टर कहते हैं कि आज बंगाल नया कश्मीर बनता जा रहा है। बंगाल में जिस तरह का पॉलिटिक्स है, वो कश्मीर की तरह बनते जा रहा है। वो कहते हैं कि बंगाल का विभाजन तीन बार हुआ था। पहली बार 1947 और दूसरी बार 1971 में और अब तीसरी बार फिर से बंगाल के विभाजन की कोशिश हो रही है।
डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज है कई एफआईआर
विवेक कहते हैं कि टीएमसी नेताओं ने उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करा रखी हैं। यहां तक कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरेआम कहा था कि द बंगाल फाइल्स एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, जिसे वो अपने राज्य में रिलीज नहीं होने देंगी। वो कहते हैं कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पारित किया है और वो एफआईआर के बाद भी फिल्म की रिलीज के लिए लड़ते रहेंगे।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02










