रेलवे में 6180 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 28 जून से आवेदन शुरू, 10वीं पास से लेकर स्नातक युवाओं को मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6180 तकनीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन 16 जून के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो।

वैकेंसी डिटेल्स

तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल : 1100 पद
तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल : 7900 पद
कुल पदों की संख्या : 6180

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) : फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (B.Sc),संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है।
टेक्नीशियन ग्रेड-3 : 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए।

आयु सीमा

तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल
तकनीशियन ग्रेड III के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल

फीस

एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपए व अन्य सभी उम्मीदवार के लिए 500 रुपए

वेतन

19,900 – 29,200 रुपए प्रतिमाह

भर्ती की प्रक्रिया

सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस टेस्ट

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें। बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें। फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।