
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अनोखा निकाह चर्चा का विषय बन गया है। यहां पति ने अपनी मर्जी से पत्नी का निकाह दूसरे युवक से करा दिया। इतना ही नहीं उसने अपने तीन बच्चे भी दूसरे पति को सौंप दिए। अपनी संपत्ति बचाने के लिए पति ने यह फैसला लिया।
UP News: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह और लगातार झगड़ों से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का दूसरे युवक से निकाह करा दिया। समाज के सामने पत्नी और तीन बच्चों को भी दूसरे युवक को ही सौंप दिया। पहले पति ने अपनी मर्जी से लिखकर दिया कि दूसरा पति जब तक चाहे, उसकी पत्नी को अपने साथ रख सकता है।
लंबे समय से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पीड़ित का अपने परिजनों से लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उसका कहना है कि रिश्तेदार उसके ससुरालियों द्वारा बनाए गए मकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। आरोप है कि उन्होंने उस पर हमला भी कराया, ताकि उसकी पत्नी को झूठे केस में फंसा सकें और संपत्ति पर कब्जा कर सकें।
दोनों की रजामंदी से निकाह संपन्न कराया
लगातार तनाव और झगड़ों से परेशान होकर व्यक्ति ने समाज के सामने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पत्नी और तीन बच्चों को एक युवक के हवाले कर दिया। बताया गया कि दोनों की रजामंदी से यह निकाह संपन्न कराया गया।
यह भी पढ़े :
- चक्रवात मोंथा के असर से हजारों एकड़ फसल बर्बाद, यूपी-बिहार में बारिश के साथ गिरा तापमान
- भारत को फाइनल मुकाबले के लिए खड़ा कर भावुक हुईं जेमिमा, बस ट्राफी पर टिकीं आंखें
- रोमांचक मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, जेमिमा ने लिखी जीत की इबारत
इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं- पति
पीड़ित ने पुलिस को लिखकर दिया कि उसकी पत्नी और उसका नया पति जब तक साथ रहना चाहें, रह सकते हैं। उसे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है और वह उनके सुखमय जीवन की कामना करता है। साथ ही उसने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति उसकी पूर्व पत्नी या उसके नए पति को परेशान करे तो पुलिस कार्रवाई करे। एसओ अजय शुक्ला का कहना है कि आपसी समझौते के तहत निकाह कराया गया है। यदि कोई परेशान करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











