
Mahima Chaudhry Bridal look: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। साथ में बाराती भी नजर आए और दूल्हा के रूप में एक्टर संजय मिश्रा। आइए जानते हैं महिमा की दूसरी शादी के पीछे का सच।
Mahima Chaudhry Bridal look: महिमा चौधरी ने लाल रंग की दूल्हन वाली साड़ी पहनी है। वह बिल्कुल नई दुल्हन की तरह सजी-संवरी नजर आ रही हैं। वह वायरल वीडियो में कहती हैं, ‘ये लोग बाराती हैं।’ एक आदमी उनके पास खड़ा है। जो की दूल्हे के गेटअप में है। दोनों साथ में फोटो भी क्लिक करवा रहे हैं। आखिरी कौन है महिमा के साथ खड़ा शख्स?

दूल्हे के तौर पर नजर आया ये एक्टर?
महिमा चौधरी ने असल में शादी नहीं की है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का प्रमोशन कर रही हैं। इसी वजह से दुल्हन बनी हैं। दूल्हे के रूप में संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्म में जोड़े के तौर पर नजर आएंगे। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यह पूरा फोटोशूट चल रहा है। पैपराजी भी जमकर संजय और महिमा के फोटो खींच रहे हैं।
फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ क्या है कहानी
महिमा चौधरी ने कुछ दिन पहले अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। जिसमें एक मोशन पोस्टर था, इस पर संजय मिश्रा के किरदार के हाथ में महिमा चौधरी के किरदार की फोटो दिखी। साथ ही एक पचास साल के पुरुष की दूसरी शादी का पर्चा भी छपा था। इस पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा था, ‘दुल्हन मिल गई है अब तैयार हो जाइए, क्योंकि बारात निकलेगी जल्द ही, आपके नजदीकी या थोड़े दूर सिनेमाघरों से।’

गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं महिमा चौधरी
महिमा चौधरी आजकल फिल्मों में कम एक्टिव हैं। इस साल भले ही उन्होंने दो मूवीज में काम किया, लेकिन वह लाइमलाइट में नहीं रही। मगर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी। वह गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं और इसकी वजह उनका ब्राइडल लुक है।
यह भी पढ़े :
- बिहार चुनाव में राहुल-प्रियंका गांधी की होंगी 15 रैलियां, छपरा में पीएम मोदी की सभा आज
- दिल्ली में पकड़ा गया हाइड्रोफोनिक मारिजुआना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
- ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मोंथा’ का कहर, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेनें रद्द
महिमा चौधरी वर्क फ्रंट
बात करें महिमा चौधरी के वर्क फ्रंट की तो वह अब फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं। साल 2024 में उन्होंने सिग्नेचर से 8 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था और इस साल वह दो मूवीज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी और इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर स्टारर नदानियां में अभिनय किया। अब वह संजय मिश्रा संग दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी में दिखाई देंगी।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











