Raj Kundra Announced His Bollywood Debut Film UT 69 With Munawar Faruqui And Farah Khan

[ad_1]

Rju Kundra Bollywood Debut: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए साल 2021 काफी बुरा साबित हुआ. ‘एडल्ट फिल्म स्कैंडल’ केस में जेल की हवा खा चुके राज कुंद्रा खूब सुर्खियों में रहें. वहीं जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने मीडिया के सामने हमेशा अपना चेहरा छुपा कर रखा. चाहे कोई भी पब्लिक इवेंट्स हो या एयरपोर्ट लुक, राज कुंद्रा हमेशा ने अपने अजीबो-गरीबो मुखौटे से चेहरा छुपा कर ही रखा है. 

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं राज कुंद्रा
वहीं अब राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. वैसे तो पिछले लंब समय से बिजनेसमैन राज कुंद्रा बहुत के एक्टिंग डेब्यू को लेकर खबरें आ रही थीं. वहीं अब इस बात का खुलासा भी हो गया है. जी हां, थोड़े देर पहले राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर घोषणा की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राज के अलावा फराह खान और मुनव्वर फारूकी भी नजर आ रहे हैं. ये तीनों किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. 


फराह खान ने फिल्म का जिम्मा उठाने से किया मना
इस दौरान मीडिया फराह से सवाल करती हैं कि ‘मैम आपने ये फिल्म क्यों बनाई?’ इसपर मुनव्वर कहते हैं कि ‘पैसे के लिए… ‘इसके बाद फराह गुस्से में बार-बार येही बोलती हुई नजर आई कि उन्होंने ये फिल्म नहीं बनाई है. फिर मीडिया उनसे सवाल करती है कि ‘आखिर ये फिल्म बनाई किसने है?’ तो दोनों राज कुंद्रा की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि इसने बनाई है और फिल्म का हीरो भी ये ही है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इसके बाद फराह खान और मुनव्वर फारूकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चल देते हैं. फिर वहां अकेले बैठे राज कुंद्रा बताते हैं कि 3 नवंबर को उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप पहन बुरी तरह ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, लोग बोले- ‘अश्लीलता की हद’



[ad_2]