[ad_1]
Ranveer Singh Throwback Video: कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) का सीजन 8 शुरू हो चुका है और शो का पहला एपिसोड भी स्ट्रीम हो गया है. करण जौहर के चैट के शो पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह थे. दीपिका-रणवीर शो में अपनी शादी, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करते नजर आए. दोनों ने बताया कि कैसे उनके रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी कैसे रणवीर और दीपिका पहली बार मिले थे. रणवीर ने जैसे ही दीपिका के साथ पहली मुलाकात का डिस्क्रिब्शन दिया तो लोगों को थोड़ा अजीब लगा. उन्हें कुछ पुराना याद आ गया और अब रणवीर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.
रणवीर सिंह ने बताया कि दीपिका से उनकी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के घर वर्सोवा में हुई थी. रणवीर ने बताया कि जब वह भंसाली के घर में राम-लीला की स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए गए थे तो मैं टेबिल के पास बैठा था और दरवाजा सामने थे. संजय लीला भंसाली समुद्र के पास रहते हैं तो जैसे ही दरवाजा खुला और समुद्र से हवा आई. दीपिका ने व्हाइट चिकनकारी पहना हुआ था. वह सादगी की मूरत लग रही थीं.
अनुष्का को भी कही थी सेम लाइन
रणवीर ने जो बात दीपिका के लिए कही है वो ही सेम बात उन्होंने अनुष्का के लिए कही थी. रणवीर ने ये बात कॉफी विद करण में कही थी जब वो अनुष्का के साथ आए थे. उस एपिसोड का एक छोटा सा वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में रणवीर बताते हैं कि अनुष्का से उनकी पहली मुलाकात यशराज फिल्म्स के ऑफिस में हुई थी.
Ranveer bhai thodi toh script change kar leta
Anushka’s expressions are she knows he is talking all crap https://t.co/Lee2gj1554
— Jiya (@jiyarejiyaaa) October 26, 2023
लोगों ने खोली पोल
सोशल मीडिया पर रणवीर का ये वीडियो वायरल हो रहा है. लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- रणवीर भाई थोड़ी तो स्क्रिप्ट चेंज कर लेता. अनुष्का के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि ये फालतू बोल रहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा- लेडीज एंड जेंटलमैन, रणवीर सिंह हमारी जनरेशन के शानदार स्टोरी राइटर हैं.
Ranveer bhai thodi toh script change kar leta
Anushka’s expressions are she knows he is talking all crap https://t.co/Lee2gj1554
— Jiya (@jiyarejiyaaa) October 26, 2023
रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण में बताया कि राम-लीला की सक्सेस के बाद उन्होंने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज किया था. रणवीर ने मालदीव में दीपिका को प्रपोज किया था.
ये भी पढ़ें: Sudesh Lehri Birthday: चाय की दुकान पर बर्तन धोए… स्कूल का मुंह तक नहीं देखा… आंखों में आंसू ला देगी सुदेश के संघर्ष की कहानी
[ad_2]
