Home मनोरंजन Ranveer Singh Praised Nita Ambani At Jio World Plaza Event Actor Says...

Ranveer Singh Praised Nita Ambani At Jio World Plaza Event Actor Says Just Looking Like A Wow Video Viral

[ad_1]

Ranveer Singh Viral Video: मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल का लॉन्च आज मंगलवार को मुंबई में हुआ. वहीं देश के सबसे बड़े मॉल के उद्घाटन में पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा. वहीं अंबानी परिवार के अलावा इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा देखने को मिला. सलमान खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, सोनम कपूर सहित सभी सितारे एक ही छत के नीचे नजर आए. 

रणवीर सिंह ने नीता अंबानी की जमकर तारीफ की
वहीं सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई सारे फोटोज और वीडियोज छाए हुए हैं. लेकिन इन्हीं में से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में रणवीर सिंह लोगों का खूब मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने नीता अंबानी की तारीफ में कुछ ऐसी बात कह दी, जो अब चर्चा में बना हुआ है. इस वीडियो में रणवीर सिंह सभी के सामने नीता अंबानी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

कहा- ‘जस्ट लुकिंग लाइक अ Wow!’
हाथ में माइक लिए रणवीर नीता अंबानी की तरफ देखते हुए कहते हैं कि ‘जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉओ.’ इसके बाद वह कहते हैं कि दुनिया इन्हें नीता मुकेश अंबानी के नाम से जानती है लेकिन हम इन्हें प्यार से नीता भाभी बुलाते हैं। हमारी नीता भाभी Wow हैं. वहीं नीता अंबानी के बगल में बैठे मुकेश अंबानी भी रणवीर की इन बातों पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

दीपाका ने भी बनाया था वीडियो
बता दें कि कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण ने इस वायरल डायलॉग पर एक फनी वीडियो बनाया था, जो खूब चर्चा में रहा. दीपिका के इस वीडियो को रणवीर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इसके बाद से ही यह डायलॉग और भी ज्यादा फेमस हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Leo Box office Collection Day 14: दूसरे हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर थमी ‘लियो’ की दहाड़, 14वें दिन की बेहद कम कमाई, जानें कलेक्शन



[ad_2]

Exit mobile version