Home मनोरंजन Salman Khan Broke Silence On Abusive Behaviour With Ex Girlfriend Aishwarya Rai...

Salman Khan Broke Silence On Abusive Behaviour With Ex Girlfriend Aishwarya Rai If I Hit She Could Not Survive

[ad_1]

Salman Khan On Aishwarya Rai: सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच इश्क की जो दास्तान लिखी जा रही थी उससे हर कोई वाकिफ है. हालांकि किस्मत को उनकी ये दास्तान अधूरी ही मंजूर थी और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. बता दें कि 2002 में ऐश्वर्या राय ने खुलासा किया था कि सलमान उनके साथ बेहद अपमानजनक बर्ताव करते हैं. एक्ट्रेस ने यह तक कह दिया था कि वे उन्हें मारते-पीटते भी हैं. आज ऐश्वर्या अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं तो वहीं सलमान खान आज भी सिंगल हैं.

ऐश्वर्या राय ने कहा था कि वे सलमान खान के शराबी बर्ताव, बेवफाई और अपमान का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘मैं काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो. जब मैंने सलमान का फोन उठाने से इनकार कर दिया तो सलमान ने मुझे पीटा और खुद को शारीरिक चोटें पहुंचाईं. इसीलिए किसी भी स्वाभिमानी औरत की तरह मैंने उससे अपना रिश्ता खत्म कर लिया.’

‘ऐश्वर्या को मारा होता तो वह बच नहीं पातीं’
सलमान खान पर ऐश्वर्या राय ने मारपीट और गाली-गलौच करने के आरोप लगाए थे. हालांकि सलमान ने कहा एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में सभी आरोपों से इनकार कर दिया था. उन्होंने इंडायरेक्टली कहा था कि अगर उन्होंने वाकई में ऐश्वर्या को मारा होता तो वह बच नहीं पातीं. सलमान ने कहा- ‘अब उस औरत ने कह दिया है तो मैं क्या कहूं. एक पत्रकार ने बहुत समय पहले मुझसे यह पूछा था और मैंने मेज को जोर से थपथपाया था तो वह चौंक गया था कि क्या मेज सचमुच टूट गई है.’

सलमान खान ने आरोपों को किया खारिज
सलमान खान ने आगे कहा, ‘तब मैंने कहा था कि अब अगर मैं किसी को मारूंगा, तो जाहिर तौर पर लड़ाई होगी. मुझे गुस्सा आएगा और तब मैं अपना बेस्ट शॉट दूंगा. मुझे नहीं लगता कि वह इससे बच पाएगी. यह सच नहीं है और मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों कहा गया था.’

दिवाली पर रिलीज होगी ‘टाइगर 3’
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है. ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते Tiger 3 से टकराएगी ये धांसू हॉलीवुड मूवी, Salman Khan की फिल्म को हो सकता है बड़ा नुकसान!

[ad_2]

Exit mobile version