
[ad_1]
Katrina Kaif Towel Fight In Tiger 3 Trailer: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर ने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिल्म में एक बार फिर सलमान खान सुपर जासूस अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के तौर पर जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई देने वाले हैं. वहीं एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद ‘टाइगर 3’ में कैटरीना का भी फुल एक्शन मोड नजर आने वाला है.
एक तरफ जहां ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ के एक सीन ने फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल ट्रेलर में कैटरीना का 3-4 सेकेंड का एक सीन नजर आया है जिसमें एक्ट्रेस तौलिया पहनकर जबरदस्त फाइट करती दिख रही हैं. इस सीन में एक्ट्रेस की एनर्जी और एक्शन अवतार देख फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
‘टॉवल फाइट’ पर फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट
कैटरीना कैफ की टॉवल फाइट पर एक यूजर ने लिखा- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई इंडियन मेनस्ट्रीम की एक्शन फिल्म इतनी साहसी होगी. YRF को सलाम.’ एक दूसरे शख्स ने कहा, ‘कैट टॉवल फाइट इस फिल्म के बेस्ट सीन्स में से एक है.’ एक और यूजर ने कमेंट किया- ‘इस बार कैटरीना ने एक्शन में कमाल कर दिया, सिर्फ शानदार स्पीचेस.’ इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- ‘कैटरीना, ओह माय गॉड ये टॉवल फाइट.’

एक्स पर फैंस ने यूं किया रिएक्ट
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘टाइगर 3 में ध्यान खींचने के लिए सलमान खान ने बॉडीबिल्डिंग, मेकअप और बॉडी डबल पर महीनों बिताए. इस बीच कैटरीना ने सिंपल टॉवल वाले सीन से सारी लाइमलाइट बटोर ली.’ एक और शख्स ने लिखा- ‘रौंगटे खड़े कर देने वाला एक भी पल नहीं. सिर्फ कैटरीना का टॉवल वाला सीन ही सबसे अच्छा है.’
Salman Khan spent months on bodybuilding, make-up and body double to get attention in Tiger 3.
Meanwhile Katrina with simple towel scene took all the limelight.#Tiger3Trailer pic.twitter.com/nzvdxIDuys
— RheA (@rheahhh_) October 16, 2023
Average Trailer hai BC
Not a single Goosebumps moment.
Only This Katrina’s Towel scene is best #Tiger3Trailer pic.twitter.com/FoU1HJptud
— Harsh Mishra.. (@iamharsh55) October 16, 2023
एक और एक्स यूजर ने पोस्ट किया, ‘अकेले तौलिये के साथ कैटरीना कैफ के इस फाइट सीक्वेंस के चलते टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- टाइगर 3 के ट्रेलर के बारे में एकमात्र अच्छी बात वह तौलिए के साथ कैटरीना है.
Tiger 3 crossing 1000crs at the box office for this Katrina Kaif’s fight sequence with towel alone #Tiger3 #Tiger3Trailer #KatrinaKaif pic.twitter.com/yc26UjNry6
— VJ Wɪɴᴄʜᴇꜱᴛᴇʀ (@VJ_Winchester) October 16, 2023
The only good thing about #Tiger3Trailer is Katrina with that towel ….
— Jawan (@AlamMafia) October 16, 2023
12 नवंबर को रिलीज होगी ‘टाइगर 3’
बता दें कि ‘टाइगर 3’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी फिल्म है जिसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी लीड किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Richa-Ali Wedding Documentary : नागिन डांस से…नखरों तक, RiAliTY में है फुल ऑन मसाला! रिलीज हुआ ऋचा-अली की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री का टीजर
[ad_2]










