Home मनोरंजन Shah Rukh Khan Pleased Salman Khan And Salim Khan For Let Him...

Shah Rukh Khan Pleased Salman Khan And Salim Khan For Let Him Stay In Their House In Mumbai

[ad_1]

Shah Rukh Khan On Salman Khan: शाहरुख खान और सलमान खान ने ‘हम तु्म्हारे हैं सनम’, ‘करण अर्जुन’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान को इतनी शोहरत मिलने के पीछे किसका हाथ है? इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है.

‘दस का दम’ के एक एपिसोट के दौरान शाहरुख खान सलमान खान के साथ स्टेज पर दिखाई दिए थे और तब उन्होंने अपनी सक्सेस के लिए सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का शुक्रिया अदा किया था. शाहरुख कहते हैं, ‘मैं जब मुंबई में पहली बार आया था तो मैं एक बात आप सबको बताऊं जो बहुत कम लोगों को मालूम है कि इन्होंने बड़े भाई से ज्यादा और इनकी फैमिली ने मेरा ख्याल रखा था.’

शाहरुख खान ने कहा सलमान खान को शुक्रिया
शाहरुख खान ने आगे कहा, ‘मैंने सिर्फ धक्के ही नहीं खाए, मैंने इनके घर का खाना भी खाया है. मुझसे सलीम अंकल ने एक बार बात की और दुआ दी और मैं सचमुच कहना चाहता हूं मैंने इनके घर का खाना खाया है, इसीलिए मैं आज यहां खड़ा हूं और शाहरुख खान बना हूं. बहुत बहुत धन्यवाद.’ वहीं शाहरुख की बातें सुनकर सलमान खान ने कहा, ‘धन्यवाद इन अच्छे शब्दों के लिए शाहरुख, और आपकी किस्मत आपकी है और आपकी किस्मत को आपसे कोई नहीं छीन सकता.’

सलमान-शाहरुख का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियो में हैं. इसके बाद वे फिल्म ‘डंकी’ में दिखाई देंगे जो इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी. साथ ही शाहरुख खान के कैमियो होने की भी खबर है. इसके अलावा इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ में भी शाहरुख और सलमान एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: इस फिल्म के लिए Kareena Kapoor ने पहनी थीं 130 ड्रेसेज, हिट नहीं हुई थी मूवी पर बेबो ने बना लिया था रिकॉर्ड

 

[ad_2]

Exit mobile version