[ad_1]
Shah Rukh Khan Death Threat: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान इस समय बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने हुए हैं. उनकी बैक-टू बैक दो फिल्में पठान और अब जवान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इन सबके बीच खबर आ रही है कि शाहरुख खान की जान को खतरा है. ऐसे में किंग खान पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस में शाहरुख खान को Y+ सिक्योरिटी दी है.
शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे थे
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है.
शाहरुख खान को महाराष्ट्र सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी
शाहरुख खान को मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे.पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है की शाहरुख खान को जान का खतरा है.हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर है. इससे पहले सिर्फ 2 पुलिस वाले ही उनकी सिक्योरिटी में थे.
ये भी पढ़ें:-Jawan Box Office Collection Day 32: पांचवें संडे फिर Jawan ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने बाद भी SRK की फिल्म कर रही सॉलिड कमाई, जानें- 32वें दिन का कलेक्शन
[ad_2]
