[ad_1]
India vs Aus: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. हर कोई टीम इंडिया का ट्रॉफी उठाने का इंतजार कर रहा है. फिल्म जगत की कई हस्तियां इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए अहमदाबाद में टीम इंडिया को चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया को सपोर्ट करने शाहरुख खान पहुंचे नरेंद्र मोदी स्टेडियम
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर पूरे देश बेहद एक्साइटेड है. बॉलीवुड सितारों में इस मुकाबले को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी बीच शाहरुख खान भी पूरी फैमिली के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे. इन फोटोज और वीडियो में किंग खान के अलावा, गौरी खान और तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं.

वहीं दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा और पिता प्रकाश पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ मैच देखने के लिए अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर कर रही हैं. कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर-मीरा रापुत, विक्की कौशल और अन्य बॉलीवुड सितारे टीम इंडियो को सपोर्ट करने अहमदाबाद गए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: World Cup Final: ‘टीम इंडिया के ट्रॉफी उठाने का इंतजार कर रहे हैं’, सलमान खान-कैटरीना कैफ ने टीम इंडिया को दिया ये खास मैसेज
[ad_2]











