Shukra Gochar 2023: शुक्र आज से इन 5 रा​शिवालों को देगा ‘दिवाली बोनस’, धन-दौलत और शोहरत मिलेगी, 27 दिन सुख के

[ad_1]

हाइलाइट्स

कर्क: शुक्र के कन्या में गोचर करने से आपकी माली हालत सही होगी. आप पहले से अधिक बचत कर पाएंगे.
कन्या: आपकी ही राशि में शुक्र का प्रवेश हुआ है. इससे आपके करियर में उन्नति की पूरी संभावना है.
मकर: शुक्र का गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए कोई खुशखबर लेकर आने वाला है.

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और सुविधाओं का कारक माना जाता है. शुक्र का राशि परिवर्तन आज 3 नवंबर शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर हुआ है. शुक्र ने कन्या राशि में गोचर किया है. अब व​ह 30 नवंबर को 01:14 एएम तक इस राशि में विद्यमान रहेगा. उसके बाद शुक्र तुला राशि में गोचर करेगा. शुक्र का य​​ह गोचर दिवाली से 9 दिन पहले हुआ है. माता लक्ष्मी धन और समृ​द्धि प्रदान करेंगी, उससे पहले शुक्र 5 राशि के जातकों को ‘दिवाली बोनस’ देगा. कहने का अर्थ है कि दिवाली से पहले ही 5 राशिवालों को शुक्र गोचर के कारण धन-दौलत और शोहरत मिलेगी. 27 दिनों तक वे सुख और सुविधाओं का आनंद लेंगे. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि कन्या में शुक्र गोचर से कौन सी 5 राशि के जातक मालामाल होने वाले हैं?

शुक्र गोचर 2023: दिवाली से पहले 5 राशिवालों के आएंगे अच्छे दिन
मिथुन: शुक्र के राशि परिवर्तन करने से आपकी राशि के जातक पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. पति और पत्नी के बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे. धन का लाभ आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाकर रखेगा. कार्यस्थल पर आपके काम का प्रभाव बढ़ सकता है, आपकी तारीफ होगी और बॉस भी खुश रहेंगे. शुक्र के कारण आपके सुख और सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं. अगले 27 दिन​ निवेश के लिए सही हैं. आप जो निवेश करेंगे, उसका अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है.

ये भी पढ़ें: बुध गोचर से इन 3 राशिवालों की चमकेगी किस्मत! दिवाली से पहले ही लगेगी लॉटरी, धन, वाहन, भूमि प्राप्ति का योग

कर्क: शुक्र के कन्या में गोचर करने से आपकी माली हालत सही होगी. आप पहले से अधिक बचत कर पाएंगे. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा, हालांकि इसके लिए आपको फिजूलखर्च पर कंट्रोल करना होगा. संतान से कोई खुशखबर मिल सकती है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. तनाव मुक्त होकर जीवन का आनंद लेंगे. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता प्राप्त होगी. पुराने कामों को भी निपटाने में कामयाब रहेंगे.

कन्या: आपकी ही राशि में शुक्र का प्रवेश हुआ है. इससे आपके करियर में उन्नति की पूरी संभावना है. आपको कार्यस्थल पर आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, उनको हाथ से निकलने न दें. आपको नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. सुख और सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं. कुछ धार्मिक कामों को करके मानसिक शांति प्राप्त होगी. घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा.

ये भी पढ़ें: राहु का मीन में गोचर, इन 7 राशिवालों को अचानक धन लाभ, नई गाड़ी, नए मकान का योग, बढ़ेगी पद-प्रतिष्ठा

वृश्चिक: शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के फैसलों और काम करने की शैली की प्रशंसा होगी. इस दौरान आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं. य​दि आपके मन में कोई विशेष कार्य की योजना चल रही है तो समय अनुकूल है, उसे कर सकते हैं. आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. इस समय पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी.

मकर: शुक्र का गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए कोई खुशखबर लेकर आने वाला है. अचानक धन लाभ होगा, जिससे धन का संकट दूर हो सकता है. आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार का सुख प्राप्त होगा. आज से 30 नवंबर के बीच आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं. निवेश के लिए समय अच्छा है, तरक्की की संभावना है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]