सैयारा के लिए खतरा बन सकता है सन ऑफ सरदार 2, अजय देवगन की फिल्म ने दो दिन में छापे नौ करोड़ रुपये

सन ऑफ सरदार 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी रही हो, लेकिन आने वाले वक्त में यह सैयारा को कमाई में पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म ने दूसरे ही दिन अच्छी कमाई कर ली है। 2 दिनों में कितना पहुंचा अजय देवगन की मूवी का कलेक्शन देखिए।

अभिनेता अजय देवगन फिल्म सन ऑफ सरदार के रोल में। सोशल मीडिया

सन ऑफ सरदार 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी रही हो, लेकिन आने वाले वक्त में यह सैयारा को कमाई में पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म ने दूसरे ही दिन अच्छी कमाई कर ली है। 2 दिनों में कितना पहुंचा अजय देवगन की मूवी का कलेक्शन देखिए।

‘सन ऑफ सरदार-2’ की कहानी बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुक्रवार को धीमी शुरू हुई हो, लेकिन शनिवार को ‘सरदारजी’ ने ये साफ कर दिया है कि ‘सैयारा’ हो या ‘महावतार नरसिम्हा’ वह इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस से हटने वाले नहीं हैं।

सिंगल डे कलेक्शन के मामले में सैयारा को पीछे छोड़ा

स्लो ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ये फिल्म ‘सैयारा’ के सामने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अपनी पकड़ बनाने में ही सफल नहीं रही, बल्कि मूवी ने कमाई के मामले में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म को सिंगल डे कलेक्शन के मामले में भी पीछे छोड़ दिया है। चलिए बिना देरी किए देख लेते हैं कि सन ऑफ सरदार 2 के खाते में शनिवार को टोटल कितनी कमाई आई।

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई में आया उछाल

अजय देवगन की फिल्म के सीक्वल को पहले पार्ट को सैयारा की वजह से थिएटर में दर्शक भले ही कम मिल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अपनी कमाई को शनिवार को बैलेंस करने में सफल रही है। सन ऑफ सरदार 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि, शनिवार को एक उम्मीद की किरण जागी है और फिल्म की कमाई में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है।

सिंगल डे में कर ली दो करोड़ की कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन-मृणाल ठाकुर और रवि किशन स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 2 करोड़ तक की कमाई की है। हालांकि, यह फिल्म के अर्ली आंकड़े हैं, जिनमें सुबह तक बदलाव हो सकता है और कमाई और भी बढ़ सकती है।

अजय देवगन की फिल्म हिट या फ्लॉप?

शनिवार के कलेक्शन में ‘सैयारा’ सन ऑफ सरदार 2 से 1 करोड़ पीछे है। अजय देवगन की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में टोटल 9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। समीक्षकों से मिली खराब प्रतिक्रिया के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। 2 दिनों में 9 करोड़ कमाने वाली फिल्म को पहले वीक का प्रदर्शन देखने से पहले फ्लॉप का टैग देना गलत होगा।

विदेशों में ठीकठाक हुई शुरुआत

सन ऑफ सरदार 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म की विदेशों में शुरुआत ठीकठाक है। मूवी ने ओवरसीजन मार्केट में 2.3 करोड़ से ओपनिंग ली है। वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन टोटल 11 करोड़ पहले दिन हुआ है।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02