Home मनोरंजन Sonam Kapoor Ramp Walk After 4 Years Netizens Troll Says Kangana Se...

Sonam Kapoor Ramp Walk After 4 Years Netizens Troll Says Kangana Se Seekho Kaise Chalna Hai | Sonam Kapoor ने 4 साल बाद किया रैंप वॉक, एक्ट्रेस का उड़ा मजाक, यूजर ने कहा

[ad_1]

Sonama Kapoor Ramp Walk: बॉलीवुड डिवा सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने रैंप वॉक किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

4 साल बाद रैंप पर उतरीं सोनम कपूर 
बता दें कि सोनम कपूर पूरे 4 साल बाद रैंप पर उतरीं हैं. इस दौरान एक्ट्रेस एथनिक लुक में नजर आईं. ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है. कई लोग जहां एक्ट्रेस के लुक को पसंद कर रहे हैं, तो कई ऐसे भी यूजर्स हैं जो सोनम के वॉक का मजाक बना रहे हैं.

लोगों ने जमकर बनाया मजाक
लोगों का कहना है कि रैंप वॉक करते हुए सोनम अजीब की चाल चलती हुई दिख रही हैं. नेटिजन उनके रैंप वॉक की खूब हंसी उड़ा रहे हैं. किसी एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये पार्क में घूम रही है क्या?’ तो किसी ने सोनम को कंगना से रैंप वॉक सीखने की सलाह भी दी. एक यूजर ने लिखा कि ‘जब इन्हें रैंप वॉक नहीं आता, तो फिर क्यों करती हैं. इन सभी को कंगना रनौत से सीखने की जरूरत है. वह कॉफी कॉन्फिडेंटली वॉक करती हैं.’

पिछले साल बेटे को दिया था जन्म
बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. पिछले साल अगस्त के महीने में एक्ट्रेस ने बेटे वायु को जन्म दिया था. वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने लाडले संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हांलाकि, अभी तक उन्होंने अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है.

सोनम ने मामी में बिखेरा जलवा
वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को जीयो मामी फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत की थी. एक्ट्रेस यहां अपनी बहन शनाया कपूर के साथ पहुंची थीं. इस दौरान सोनम ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अरबाज-सोहेल ने ‘बिग बॉस 17’ के घर के अंदर मचाया धमाल, कपल्स का बनाया मजाक, तो तहलका को दी गाली



[ad_2]

Exit mobile version